Viral News: उधार पैसे मांगने पर बकाएदार देते थे धमकी, दुकानदार ने उठाया ऐसा कदम, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
Viral News: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्टर और वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक दुकानदार ने बकाएदारों से पैसा वसूलने के लिए गजब का तरीका निकाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्टर और वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक दुकानदार ने बकाएदारों से पैसा वसूलने के लिए गजब का तरीका निकाला है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का है। ढाबा चलाने वाले एक चचा ने बार-बार बकाया पैसा मांगने के बावजूद भी पैसा ना देने पर बकायेदारों की सूची लगा दी है। पैसा मांगने पर बकाएदार चचा को धमकी दे रहे थे।
दुकानदार ने अपनी दुकान पर पेंट से बकाएदारों का नाम और उनके द्वारा बकाया पैसों को मोटे मोटे अक्षरों में लिखवा दिया है। उन्होंने बकाया पैसा वसूलने के लिए ग्रामीणों से मदद भी मांगी है। बकाएदार तकरीबन दो साल से दुकानदार का पैसा नहीं दे रहे हैं। यह मामला जिले आलापुर तहसील क्षेत्र का है।
अभी तक आपने तहसील और बैंकों में बकाएदारों के नामों की सूची को देखी होगी, लेकिन आप एक ऐसे स्थान पर बकाएदारों की लिस्ट देखकर हैरान हो जाएंगे। आलापुर तहसील क्षेत्र के बिड़हर खास में राम चन्दर नाम के दुकानदार अपनी चाय की दुकान और ढाबा चलाते हैं। दुकान पर काफी लोग आते हैं। चाय की दुकान पर पिंटू, जवाहिर और अमरजीत का भी आते-जाते थे। धीरे-धीरे इन लोगों का दुकानदार से संबंध इतना घनिष्ट हो गया कि इन लोगों ने हजारों रुपये उधार कर गए।
Indian Railways: भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल
"एक से बढ़कर एक"
— Shashank Mishra (@Sociopandit) May 19, 2025
चाय का उधार पैसा मांगने पर धमकी मिल रही थी. चचा ने सीधे दीवार पर लिखवा दिया बकायेदारों का नाम. अब तो नाम कटवाने के लिए पुट्टी का पैसा और देना होगा?#UttarPradesh pic.twitter.com/U1nVzlwP0G
Tansen: ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट, जानिए कहां है जादुई पेड़
चचा ने अपनी दुकान पर जो सूची लगाई है। उसके मुताबिक पिंटू का दस हजार रुपये, जवाहिर चार हजार रुपये और अमरजीत पर एक हजार रुपये बाकी है। इन लोगों ने दुकानदार से बकरा लिया और साथ ही नकद पैसा भी लिया था। जब उधार दिए काफी समय बीत गया, तो उन्होंने अपना पैसा मांगना शुरू किया, तो ये सभी आनाकानी करने लगे। पैसे न देने पड़े इसके लिए दुकानदार को धमकाते भी थे।
Snake: अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...
जब बकाएदारों ने पैसा देने में आनाकानी शुरू की तो दुकानदार ने सभी का नाम दुकान की दीवार लिखवा दिया। दुकानदार ने बताया कि इन लोगों ने कुछ पैसे नकद लिए थे और बकरा भी ले गए थे। जब पैसा मांगते हैं तो धमकी मिलती है।