फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Surpanakha seen dancing to Tadpaoge Tadpa Lo song in Ramleela Laxman was also with her Video goes Viral

Viral Video: रामलीला में 'तड़पाओगे तड़पा लो' पर डांस करती दिखी शूर्पणखा, लक्ष्मण भी थे साथ, भड़के लोग

Fri, 03 Oct 2025 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शूर्पणखा, जो कि रामायण की एक अहम पात्र हैं, अपने डायलॉग के दौरान अचानक एक गाने पर परफॉर्म करने लगती हैं। गाना है, “तड़पाओगे तड़पा लो”। इस गाने पर शूर्पणखा लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती नजर आती है।

विज्ञापन
Surpanakha seen dancing to Tadpaoge Tadpa Lo song in Ramleela Laxman was also with her Video goes Viral
रामलीला में शूर्पणखा का दिखा मॉडर्न अवतार - फोटो : एक्स@BhanuNand

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया वीडियो चर्चा में आ ही जाता है। कभी कोई मजेदार वीडियो लोगों को हंसा देता है तो कभी कोई ऐसा दृश्य सामने आ जाता है, जो विवाद खड़ा कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो रामलीला से जुड़ा है। इस वीडियो में लक्ष्मण और शूर्पणखा का सीन दिखाया गया है, लेकिन इस बार दृश्य कुछ अलग ही अंदाज में पेश किया गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शूर्पणखा, जो कि रामायण की एक अहम पात्र हैं, अपने डायलॉग के दौरान अचानक एक गाने पर परफॉर्म करने लगती हैं। गाना है, “तड़पाओगे तड़पा लो”। इस गाने पर शूर्पणखा लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती नजर आती है। इसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। क्योंकि परंपरागत रामलीला में ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर भड़के लोग
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दो हिस्सों में बंट गईं। एक तरफ तो कई लोग गुस्से में दिखाई दिए। उनका कहना है कि रामायण जैसी धार्मिक और पवित्र कथा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बिल्कुल गलत है। उनके मुताबिक, ऐसे मॉडर्न रूपांतर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश देते हैं। कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि अगर इस तरह रामायण को पेश किया जाने लगा, तो भविष्य में इसकी पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर खूब बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि यह शूर्पणखा का नया रूप है और लोगों को यह मजेदार लग रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने तीखी आलोचना करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि धार्मिक कथाओं और पात्रों को मनोरंजन का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए।


कुछ हिंदू संगठनों  ने भी जताया विरोध
इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों ने भी इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति न सिर्फ अनुचित है बल्कि अशोभनीय भी है। उन्होंने साफ कहा कि रामायण जैसे महाकाव्य को आधुनिक या अश्लील अंदाज में दिखाना सही नहीं है। ऐसे प्रयासों से लोगों की आस्था को चोट पहुंचती है। संगठनों ने अपील की है कि समाज को धार्मिक कथाओं और पात्रों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री का मिलकर विरोध करना चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के बीच एक नई बहस का कारण बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed