एलियनों ने धरती पर भेजा अजीबोगरीब कण
- एलियनों पर हो रहा है लगातार काम
- इसे भी एलियनों से जुड़े होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइंस लगातार इस कोशिश में लगी रहती है कि एलियनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके। ये भी पता लगा सके कि क्या वाकई ठोस सुबूतों के साथ कहा जा सकता है कि एलियनों का अस्तित्व है?
डेली मेल के मुताबिक एक्सट्राटेरेस्ट्रियल चीजों पर काम करने वाले एक ऐसे ही वैज्ञानिक हैं डॉ मिल्टन वेलराइट। वो इंगलैंड के युनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में कार्यरत हैं और एक खास तरीके के गुब्बारों को धरती के वायुमंडल में छोड़कर उनसे काफी कुछ अध्ययन करते रहते हैं।
उन्हें इन्हीं में से एक गुब्बारे में ऐसा कण चिपका मिला है जो असाल में एक मेटल बॉल है और एलियनों से जोड़कर देखा जा रहा है।
हो सकते हैं कण में जीव
इस कण को धरती से 16 मील की दूरी पर वायुमंडल में पाया गया। मिल्टन कहते हैं कि ये कण इंसान के एक बाल जितना चौड़ा है और टाइटेनियम का बना है।
हांलाकि वो ये भी कहते हैं कि इस कण के अंदर ऐसा हो सकता है कि एलियनों के जीवन के कण हों। एलियनों ने ही धरती पर ऐसे कणों वाले बॉल को भेजकर जिंदगी के संकेत दिए हैं।
ये मुमकिन है कि वो हमसे बात करना चाह रहें हों और असल में इन कणों के साथ ही कई सूक्ष्म जीवों की पूरी कॉलोनी तैयार कर रहें हों। सच्चाई क्या है, कण के जांच किए जाने से पहले कहा नहीं जा सकता।