फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   haunted house of ireland

कैमरे में कैद हुआ हॉन्टेड हाउस का भूत, आप भी देखें तस्वीरें

Wed, 03 Sep 2014 11:43 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
haunted house of ireland

हर देश में ऐसे कई जगह होते हैं जिसे लोग भूतिया मानते हैं। ऐसे घर भी होते हैं जिन्हें भूतिया माना जाता है और अपनी जान बचाने के डर से उसमें कोई जाता नहीं है।

विज्ञापन


इसमें भी कुछ घर ऐसे होते हैं जिनमें कोई रहता तो नहीं है लेकिन भूतिया कहलाए जाने की वजह से वहां लोग दिन में घूमने आते हैं।

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक आयरलैंड में भी एक ऐसा मैनशन है जिसमें माना जाता है कि रूहानी ताकतों का साया है। लोग इसे टूरिस्ट स्पॉट मानते हैं और दिन में घूमने भी पहुंचते हैं। इसी तरह लीवीशाम में रहने वाले 21 साल के थॉमस बीविस अपनी मां और दोस्तों के साथ वहां घूमने पहुंचे थे।

विज्ञापन

खींच रहे थे फोटो

haunted house of ireland

थॉमस ने वहां अपनी मां की घूमते हुए कई तस्वीरें खींची और घर चले आए। कुछ दिनों बाद वो वेक्सफॉर्ड के लॉफटस हॉल स्थित अपने घर में कैमरे से ही आयरलैंड वाले भूतिया घर की तस्वीरें देखने लगा।

वो अचंभे पड़ गया ये देखकर कि उसके कैमरे में एक छोटी सी भूत सी दिखने वाली बच्ची की छाया कैद हो गई है।

पहले उसे लगा कि वो कोई लड़की होगी, लेकिन उसने गौर किया तो उसे तस्वीरों में ऐन टॉटनहैम नाम की भूत की तस्वीर दिखी।

उसने याद किया कि साल 1766 में वो बच्ची अपने प‌रिवार के साथ उसी आयरलैंड वाले घर में रहती थी।
 

छोड़ दिया था मां-बाप ने

haunted house of ireland

ऐसा माना जाता है कि ऐन बीमार हो गई थी और उसके ऊपर कोई भूतिया साया पीछे पड़ गया था जिस वजह से उसकी वो हालत हुई।

इसके बाद में उसके मां-बाप ने उसे वहीं छोड़ दिया था मरने को और उसे वहां से छोड़ कर चले गए थे।

उस बच्ची के मरने के बाद उसकी आत्मा वहीं भटकती है। थॉमस को पूरा विश्वास नहीं, लेकिन वो कहते हैं कि ऐसा हो सकता है कि उनकी तस्वीरों में भटकती हुई आत्मा वही बच्ची हो।

हांलाकि, सच्चाई क्या है किसी को नहीं पता। भूतों से जुड़े ऐसे और भी कई किस्से पढ़ना चाहते हैं, तो बस क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed