फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   ghost captured in selfie

इस सेल्फी में लड़कियों के साथ दिखा भूत

Sat, 05 Mar 2016 02:14 PM IST
Updated Sat, 05 Mar 2016 02:14 PM IST
सार

  • इंगलैंड के न्यूकैसल में रहने वाली दो सहेलियां पब में गई
  • ​ सेल्फी को स्नैपचैट पर अपलोड कर दिया

विज्ञापन
ghost captured in selfie
भूत के साथ सेल्फी - फोटो : daily mail

विस्तार

सोचिए क्या हो अगर आप मस्ती के मूड से किसी पब में जाएं लेकिन वहां आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिसे आप जिंदगी भर जब भी याद करें, बुरी तरह से डर जाएं?

विज्ञापन


मौज-मस्ती के लिए कोई प्राकृतिक जगह घूमना पसंद करता है ‌तो कोई पब में जाना। कुछ इसी तरह से इंगलैंड के न्यूकैसल में रहने वाली दो सहेलियां केयली एटकिंनसन और विक्टोरिया ग्रीव्स एक पब में गई।
विज्ञापन


जब वो पब से बाहर निकल रही थी तो पब लगभग खाली हो चुका था। उन दोनों ने पब के बाहर अपनी कई सेल्फी खींची। इसके बाद दोनों अपने घर चली गई।

डेली मेल के मुताबिक लेकिन घर लौटने के बाद जब पेशे से नर्स विक्टोरिया ने केयली के साथ ली गई सेल्फी को स्नैपचैट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फोन पर बताई भूत दिखने की बात

ghost captured in selfie
भूत के साथ सेल्फी - फोटो : daily mail

केयली ने विक्टोरिया को फौरन फोन किया और उसे बताया कि वो एक बार फिर से पब के बाहर ली गई सेल्फीज को देखे।

पहले तो विक्टोरिया को तस्वीरें देखने पर कुछ समझ नहीं आया। पर, दोस्त के बताने पर उसने गौर किया तो देखा कि सेल्फी में उन दोनों के अलावा बीचोबीच एक भूत भी है।

वो एक बूढ़ी औरत का भूत था जिसने विक्टोरियल स्टाइल के कपड़े पहने हुए थे। वो हंस रही थी और उसकी हंसी बड़ी डरावनी सी दिखी।

देखते ही देखते भूत वाली सेल्फी वायरल हो गई। विक्टोरिया तो इस घटना के बाद इतनी डर गई कि उसने फौरन वो तस्वीर डीलीट कर दी। छह साल पुरानी दोनों सहेलियों ने ये तय किया कि अब वो कभी उस पब में नहीं जाएंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed