फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Stunt Viral Video husband stunts on bike with wife watch viral video

Stunt Video: शख्स ने बुलेट पर किया खतरनाक स्टंट, पीछे घूंघट में बैठी दुल्हन की हालत हुई खराब, वीडियो वायरल

Mon, 06 Feb 2023 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 04:52 PM IST
सार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक घूंघट ओढ़े महिला को बुलेट पर बैठाकर स्टंट कर रहा है। यह वीडियो देखने के बाद किसी की भी सांसें अटक जाएंगी।

विज्ञापन
Stunt Viral Video husband stunts on bike with wife watch viral video
शख्स ने बुलेट पर किया खतरनाक स्टंट - फोटो : Instagram/ghantaa

विस्तार

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर आपने लोगों के स्टंट वीडियो से लेकर बाइक रेस तक के कई वीडियो देखे होंगे। इन वीडियो को देखकर कई युवा ऐसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह का स्टंट करना बेहद खतरनाक होता है। ऐसे स्टंट से कभी-कभी लोगों की जान भी चली जाती है। इसलिए किसी को भी सड़क पर इस तरह की बाइक रेस और स्टंट नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


वर्तमान समय में लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाकर लोग इंटरनेट पर खूब शेयर करते हैं। वायरल होने के चक्कर में ऐसे लोग दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक घूंघट ओढ़े महिला को बुलेट पर बैठाकर स्टंट कर रहा है। यह वीडियो देखने के बाद किसी की भी सांसें अटक जाएंगी। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल बुलेट पर बैठकर कहीं जा रहा है। बुलेट पर पीछे लाल रंग की ड्रेस में एक महिला बैठी है। ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट पहना शख्स बुलेट चला रहा है। वह इस दौरान बाइक पर खड़े होकर हैरतअंगेज स्टंट कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर जरा सा भी बैलेंस बिगड़ जाता तो बुलेट सवार दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 


Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)



Viral Video: आर्टिस्ट की कलाकारी का सोशल मीडिया हुआ दीवाना, तैरती बर्फ पर बना दिया महिला का खूबसूरत चित्र

इस स्टंट के वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि खुद भी मरेगा और बीवी को भी मारेगा। एक यूजर ने लिखा है कि वीडियो को ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा दिया है। धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed