Stunt Viral Video: दादी को बाइक पर बैठाकर मौत की रेस लगाते बच्चे का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, यूंहीं नहीं जाती सड़क हादसों में मासूम जान, परवरिश में बड़ी गलतियां, बड़ों" ने की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दादी-पोते के इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा अपनी दादी को बाइक पर पीछे बैठाकर तुफानी अंदाज में चला रहा है।
दादी को बाइक पर बैठाकर बच्चे का उसे तुफानी अंदाज में चलाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, यूंहीं नहीं जाती सड़क हादसों में मासूम जान, परवरिश में बड़ी गलतियां, बड़ों" ने की हैं, सड़क सुरक्षा में लापरवाही, आदतन सिखाई, जहां रोकना-टोकना था, वहीं ढिलाई की है।
इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सड़क पर हाई स्पीड में बाइक दौड़ाते दिख रहा है। बाइक की बैक सीट पर उसकी दादी बैठे दिख रही हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Nostredemus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, इनके मां बाप को पकड़ कर उचित दंड देना अनिवार्य है। ये दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यूजर ने कहा कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होना चाहिए।
यूँहीं नहीं जाती सड़क हादसों में मासूम जान,#परवरिश में बड़ी गलतियां, "बड़ों" ने की हैं,
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 26, 2022
सड़क सुरक्षा में लापरवाही, आदतन सिखाई,
जहाँ रोकना-टोकना था, वहीं ढिलाई की है. pic.twitter.com/s7kYyeohL5
वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चे की उम्र सिर्फ 10 से 12 साल होगी। इतनी कम उम्र में बच्चा अपनी दादी को बाइक पर पीछे बैठाकर उसे तुफानी रफ्तार में चला रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, मानों मौत से रेस लगा रहा हो। कभी भी सड़क पर बाइक स्टंट नहीं करना चाहिए और न ही बाइक की रेस लगानी चाहिए। इससे जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।