{"_id":"6ae41df55555518a1f000916","slug":"spicejet-passengers-question-tape-near-aircraft-window-video-goes-viral-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: फ्लाइट की खिड़की पर टेप देखकर भड़के यात्री, प्लेन के स्टाफ से भिड़ गई महिला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: फ्लाइट की खिड़की पर टेप देखकर भड़के यात्री, प्लेन के स्टाफ से भिड़ गई महिला
Fri, 30 Oct 2026 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:18 AM IST
सार
Viral Video: स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में खिड़की के पास टेप लगा देखकर यात्रियों ने सवाल उठाए। इस दौरान महिला यात्री और स्टाफ के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
हवाई जहाज में खिड़की के पास दिखी ऐसी ची
- फोटो : इंस्टाग्रामdtc_driver_lovers_612
विस्तार
हवाई जहाज में सफर करते समय यात्रियों के मन में सबसे पहले सुरक्षा का ख्याल आता है। लोग चाहते हैं कि विमान का हर हिस्सा ठीक हो और सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन जरा सोचिए, अगर आप विमान में बैठे हों और खिड़की के पास कोई हिस्सा ढीला दिखाई दे, ऊपर से उस पर टेप लगा हो तो आपका क्या रिएक्शन होगा? जाहिर है, आप भी इसकी वजह जानना चाहेंगे। ऐसा ही कुछ स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में देखने को मिला, जहां खिड़की के पास टेप लगा देखकर यात्री सवाल करने लगे। इस दौरान यात्रियों और विमान के स्टाफ के बीच बहस हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खिड़की के पास टेप देखकर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला यात्री विमान की खिड़की के पास लगे टेप की ओर इशारा करती नजर आती है। खिड़की के पास कुछ हिस्सा ढीला दिखाई दे रहा था, जिस पर टेप लगा हुआ था। इसे देखकर महिला यात्री ने विमान के स्टाफ से सवाल करना शुरू कर दिया। यात्रियों की चिंता थी कि आखिर खिड़की के पास इस तरह टेप क्यों लगाया गया है और क्या इससे विमान की सुरक्षा पर कोई असर पड़ सकता है?
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
स्टाफ ने दिया यह जवाब
महिला यात्री इस बारे में स्टाफ से साफ जवाब चाहती थी। वहीं, स्टाफ की ओर से बताया गया कि विमान उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं है। हालांकि, यात्रियों को यह जवाब पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिखाई दी। वीडियो में यात्रियों की नाराजगी साफ नजर आती है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने यात्रियों का समर्थन किया। उनका कहना है कि विमान में सफर करने वाले लोगों को अपनी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछने का पूरा हक है। अगर किसी यात्री को विमान के किसी हिस्से में कुछ असामान्य दिखाई देता है, तो उसे इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने विमान के स्टाफ का पक्ष लिया। उनका कहना है कि विमान के हर हिस्से की तकनीकी जानकारी आम यात्रियों को नहीं होती। ऐसे में किसी चीज को देखकर तुरंत उसे असुरक्षित मान लेना सही नहीं है। विमान की जांच और सुरक्षा से जुड़े फैसले तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों के जिम्मे होते हैं।
आखिर क्यों यात्रियों की चिंता में आया टेप?
दरअसल, हवाई जहाज में सफर के दौरान यात्री छोटी से छोटी चीज पर भी ध्यान देते हैं। खासकर खिड़की या विमान के किसी बाहरी हिस्से के पास कुछ अलग दिखाई दे, तो मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे में एयरलाइन स्टाफ की जिम्मेदारी होती है कि वह यात्रियों की बात सुने और उनकी चिंता को दूर करने के लिए सही जानकारी दे। फिलहाल, वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना को लेकर यात्रियों और स्टाफ के बीच हुई बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, केवल वीडियो देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि खिड़की के पास लगा टेप किस वजह से लगाया गया था या उससे विमान की सुरक्षा पर कोई असर पड़ रहा था या नहीं।