फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   snakes take revenge facts myths or reality know scientific reason pheromones

Snake Facts: क्या सांप अपने दुश्मन से लेते हैं बदला? सच्चाई जानकर नहीं करेंगे यकीन

Wed, 15 Jul 2026 06:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 15 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

Snake Facts & Myths: आपने भी सुना होगा कि सांप बदला लेते हैं, लेकिन क्या यह सच है। सांप सच में अपने दुश्मन से बदला लेते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में इस कहानी की सच्चाई बताते हैं। 

विज्ञापन
snakes take revenge facts myths or reality know scientific reason pheromones
क्या सांप अपने दुश्मन से लेते हैं बदला? सच्चाई जानकर नहीं करेंगे यकीन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Snake Facts & Myths: दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में सांप का नाम भी शामिल है। सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। हिंदू धर्म में सांप एक शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। देश में सापों की पूजा की जाती है।

विज्ञापन


भगवान शिव ने अपने गले में नाग को धारण किया हुआ है, तो वहीं भगवान विष्णु सात सिर वाले शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हैं। ऐसे में सांपों को लेकर कई मान्यताएं और मिथक हैं। इनमें से अधिकांश मिथक सपेरों द्वारा फैलाए जाते हैं, जैसे, 'सांप दूध पीते हैं, सांपों के माथे पर नागमणि होता है, दो सिर वाला सांप होता है और सांप अपने दुश्मन से बदला लेते हैं। आइए जानते हैं आखिर सच क्या है?
विज्ञापन


क्या सांप पीते हैं दूध? 

आपने भी सुना होगा कि सांप दूध पीते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो नाग पंचमी के दिन सांप को दूध भी पिलाते हैं, लेकिन क्या सच में सांप दूध पीते हैं? दरअसल, सांप दूध नहीं पीते हैं, बल्कि पानी पीते हैं। सांप सरीसृप हैं और उनका दूध से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ स्तनधारी जीव ही दूध का उत्पादन कर सकते हैं। इस प्रकार गैर-स्तनधारी जीवों में दूध के प्रति रुचि नहीं होती है। लेकिन डिहाइड्रेशन की स्थिति में सांप कोई भी उपलब्ध तरल पदार्थ पी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pok Protest: पीओके आंदोलन के तीन बड़े चेहरे, जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की उड़ा दी नींद


क्या बदला लेते हैं सांप? 

सबसे बड़ा मिथक यह है कि क्या सांप दुश्मन से बदला लेते हैं। अगर आप सांप को किसी प्रकार चोट पहुंचाते हैं, तो वह आपको हमेशा याद रखते हैं और बदला भी लेते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सांपों के पास बदला लेने के लिए लोगों या स्थानों को याद रखने की आवश्यक बुद्धि नहीं होती। इस मिथक के लिए हिंदी फिल्मों को जिम्मेदार माना जाता है। 

Video: मां को दर्द से तड़पता देख 1 साल के मासूम बच्चे ने किया कुछ ऐसा, देखकर भावुक हो जाएंगे आप

क्सर आप सुनते होंगे कि अगर आपने किसी सांप को मार दिया तो उसका साथी आपको ढूंढ लेगा, लेकिन यह भी एक मिथक है। दरअसल, सांप प्रतिशोधी जीव नहीं होते और उन्हें चोट पहुंचाने वाले लोगों का पीछा करने या उनका पता लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed