फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   world's first head transplant to happen soon

होने जा रहा है दुनिया का सबसे पहला सिर-प्रत्यारोपण

Thu, 09 Apr 2015 01:44 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
world's first head transplant to happen soon

मेडिकल साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि आज की तारीख में लोग किडनी, गुर्दा और दिल जैसे नाजुक अंगों का ट्रांसप्लांट करा कर खुद को नई जिंदगी देते हैं।

विज्ञापन


तो क्या सिर का प्रत्यारोपण यानि हेड-ट्रांसप्लांट भी मुमकिन है? नामुमकिन सा सुनाई देने वाला ये काम जल्द ही हकीकत बनने वाला है।
विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को से 120 मील दूर व्लादिमिर में रहने वाले 30 साल के वैलेरी स्पिरिडोनोव दुनिया के वो पहले शख्स कहलाएंगें, जिनके सिर का प्रत्यारोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्णनिग हॉफमैन बीमारी से हैं पीड़ित

world's first head transplant to happen soon

30 साल के वैलेरी जन्म से ही वर्णनिग हॉफमैन नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। ये ऐसी बीमारी होती है जिसमें मांसपेशी लगातार खराब होती जाती है।

ये एक जेनेटिक बीमारी है और इसका कोई इलाज नहीं है। पेशे से एक कम्‍प्यूटर वैज्ञानिक वैलेरी, जिंदगी के 30 साल एक खास तरीके के व्हील चेयर पर बैठकर बिता चुके हैं।

लेकिन अब वो खुद को चेयर से मुक्त कर आम लोगों की तरह चलते-फिरते जिंदगी जीना चाहते हैं। इसके लिए वो अपने आप को किसी डोनर के शरीर में देखने को तैयार हैं।

जीना चाहते हैं आम जिंदगी

world's first head transplant to happen soon

या‌नि के सोच के मुताबिक सिर उनका ही होगा लेकिन धड़ किसी और शख्स का जो डोनर होगा। तो, यूं ही इंटरनेट पर एक दिन दिन स्काइप पर वैलेरी की बात डॉ. कैनावेरो से हुई।

डॉ. कैनावेरो इटली से हैं और मानते हैं कि बेहद सतर्क होकर सिर का प्रत्यारोपण भी किया जा सकता है। वैलेरी और डॉ. कैनावेरो की अभी तक असली में मुलाकात नहीं हुई है।

डॉ. कैनावेरो का कहना है कि हाल ही में दुनिया के सबसे पहले बंदर के सिर का ट्रांसप्लांट किया गया है। चीन में ऐसा ही काम एक चूहे पर भी करके देखा जा चुका है।

‌हेड-ट्रांसप्लांट मात्र एक फंतासी

world's first head transplant to happen soon

तो ऐसे ही किसी अडवांस ऑपरेशन थियेटर में ‌इंसान के सिर का भी प्रत्यारोपण मुमकिन है। यहां ये बताते चलें कि दुनिया के कई नामी डॉक्टरों और सर्जन को इस बारे में पता चला, तो वो डॉ. कैनावेरो को पागल करार दे रहें हैं।

सभी के मुताबिक ऐसा सोचना ही पागलपन है क्योंकि ये एक फंतासी मात्र है। ऐसा किया जा सकना नामु‌मकिन है। अनुमान के मुताबिक सिर-प्रत्यारोपण का ऑपरेशन 36 घंटे तक चलेगा।

ऐसी सर्जरी कितनी सफल होगी और कितनी नहीं, ये तो अभी नहीं कहा जा सकता। पर, वैलेरी की मानें तो वो इस जोखिम को उठाने को तैयार हैं। उन्हें डॉ. कैनावेरो पर भरोसा है।

ये ऑपरेशन सभी जांचों के बाद साल अगले साल तक किया जाएगा।

ऐसे हो सकेगा सिर प्रत्यारोपण

world's first head transplant to happen soon

डॉ. कैनावेरो ने कहा कि सिर को प्रत्यारोपित करने के लिए मरीज और डोनर दोनों के सिरों को ऑपरेशन के दौरान एक ही समय पर तय कटिंग के साथ काट दिया जाएगा।

इसके बाद डोनर के शरीर पर पेशेंट का सिर किसी खास तरीके के गम से चिपकाया जाएगा। मांसपेशियों और खून की नलियों को साथ में सिल दिया जाएगा।

इस ऑपरेशन के बाद मरीज कुछ हफ्तों के लिए कोमा में चला जाएगा और जब उसे होश आएगा तो वो अपने सिर के नीचे एक स्वस्‍थ पर अजनबी शरीर को पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed