ये है पहला 'रोबोट पत्रकार', 1 सेकेंड में लिखता है 300 शब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है और आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से हर क्षेत्र में अपना विस्तार कर रही है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने पत्रकारिता में भी एक नया मुकाम हासिल किया है क्योंकि अब आ चुका है दुनिया का पहला रोबोट पत्रकार। इस रोबोट पत्रकार का नाम रखा गया है Xiao Nan जिसका अविष्कार किसी चमत्कार से कम नहीं है।
रोबोट पत्रकार
दरअसल चीन ने हाल ही में एक ऐसा रोबोट पत्रकार विकसित किया है जो मात्र 1 सेकेंड में करीब 300 शब्दों का लेख बहुत ही आसानी से लिखने में सक्षम है। इस रोबोट द्वारा लिखा गया लेख चीनी मीडिया में ‘सदर्न मेट्रोपोलिस डेली’ में भी छापा जा चुका है। चीन द्वारा इस रोबोट का परीक्षण काफी सफल रहा जिसमें इस रोबोट ने सिर्फ 1 सेकेंड में 300 शब्दों का लेख बिना किसी गलती के बड़ी ही आसानी से लिख दिया।
पढ़ें.. फेरे लेते समय ही दूल्हे ने रखी ऐसी मांग, दुल्हन हुई बेहोश...
1 सेकेंड में 300 शब्दों का लेख
इस रोबोट द्वारा लिखा गया लेख वसंत उत्सव के समय यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ के बारे में था। जब से चीन ने इस रोबोट पत्रकार को पेश किया है तब से यह पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इसके बारे में यहां तक कहां जा रहा है कि यह रोबोट हर प्रकार की खबरें लिखने में माहिर है। यह रोबोट ना सिर्फ खबरें लिखने में सक्षम है बल्कि उन पर चर्चा भी करने में सक्षम है।
पढ़ें.....यहां काट दी जाती है महिलाओं की अंगुलियां, जाने इसकी सच्चाई