फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   women with silveruy scaly skin

बदन पर बिखरी है चांदी? तस्वीरें देख खुद तय करें

Tue, 06 Jan 2015 02:54 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
women with silveruy scaly skin

सोने जैसे बाल है तेरे चांदी जैसा तन...ये मशहूर बॉलिवुड गाना तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन अगर इस गाने की हकीकत वाकई में देखने को मिल जाए, तो आप यकीन मानिए डर जाएंगे।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 50 साल की पैट शुरमन ऐसी महिला है जो अपने बदन पर निकलने वाले चांदी जैसे अजीबोगरीब से काफी परेशान रहती हैं।
विज्ञापन


वो असल में सोरेसिस नाम के एक स्किन कंडिशन से प्रभावित हैं और इसलिए उनके पूरे बदन पर मोटे और सफेद रंग की कई लाइनें आती हैं। ये दिखने से किसी मछली के चमकीली चमड़ी सा दिखता है पर होता है बहुत खतरनाक।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से फैलता है

women with silveruy scaly skin


पैट बताती हैं कि कुछ सालों पहले तक उन्हें इस बीमारी की कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन जब से हुआ, तब ही उन्हें पता चला कि ये बीमारी तेजी से फैलती हैं और संपर्क में आने वाले व्यक्ति को भी हो सकती है।

ये ऐसा स्किन कंडिशन है जिसमें चमड़ी लाल होकर फट जाती है और उसपर ऐसे निशान आ जाते हैं जैसे कोई चांदी की परत चढ़ी हो। पूरी दु‌निया में इस बीमारी से कोई 3 से 4 प्रतिशत लोग पीड़ित हैं।

चमड़ी का तेजी से बदलना तब सबसे ज्यादा होता है ‌जब चमड़ी ज्यादा रफ्तार से सेल्स बनाना शुरू कर देती है। ज्यादातर शरीर के द्वारा कोशिकाओं को बदलने का काम तीन से चार महीनों में होता है पर सोरेसिस से पीड़ित व्यक्ति इस प्रक्रिया से हर तीन से सात दिनों में गुजरता है।

नहीं छोड़ती घर

women with silveruy scaly skin

पैट अपनी इस बीमारी से इतनी ज्यादा परेशान रहती हैं कि घर भी नहीं छोड़ती। वो घर ही में रहती हैं और बुरा महसूस करती हैं।

वो कहती हैं कि जिन कुछ लोगों को ये बीमारी है वो बदन के किसी एक छोटे हिस्से पर होती है जिसे वो क्रीम लगाकर या दवाइयां लेकर ठीक कर लेते हैं।

पर पैट के तो पूरे बदन में ही इस बीमारी का कब्जा है। इसको पूरी तरह से खत्म करने के लिए कोई इलाज भी नहीं है। बस इसे शांत रखा जा सकता है और कई तरह के एहतियात भी बरतने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed