चार साल के बच्चे बराबर इस महिला के पेट में था ट्यूमर, वजन 17 किलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के मुताबिक 30 साल की नुनवती देवी के पेट में चार साल के बच्चे बराबर ट्यूमर था। वो उस ट्यूमर के वजन और गंभीर दर्द से काफर परेशान रहती थी।
दर्द से हरदम परेशान रहने वाली नुनवती कई बार अपनी जान लेने की कोशिश करने के बारे में सोचती थी। पत्नी की परेशानी से उसका पति भी काफी टेंशन में रहने लगा था।
फिर करवाया इलाज
नुनवाती की एक समय हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो उसे एम्स बिहार में भर्ती करवाया गया।
वहां के सर्जन ने जब इसकी जांच की तो खुद हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने बताया कि नुनवती टेराटोमा सिंड्रोम से पीड़ित हैं। ये वो कंडिशन होती है जब ट्यूमर कई गुना अपने आप बढ़ने लगता है।
खैर आठ घंटे चली सर्जरी के बाद उनके पेट से ट्यूमर हटा लिया गया। अब वो ठीक हैं और बड़ी राहत महसूस कर रही हैं।