फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   underwater housing to be in reality soon

समुद्र के अंदर बसेगा शहर, सतह से तल तक होंगे घर ही घर!

Mon, 24 Nov 2014 12:39 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
underwater housing to be in reality soon

अगर वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर रहने के रास्ते तलाश कर रहें हैं तो ऐसी भी कंपनी है जो धरती पर ही समुद्र के अंदर पूरा एक शहर बसाने का प्लान बना चुकी है।

विज्ञापन


मेट्रो
में छपी खबर के मुताबिक जापान की कंस्ट्रक्शन कंपनी शिंमिजू कॉरपोरेशन समुद्र के भीतर एक शहर बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

उनके मुताबिक ये शहर समुद्र के सतह से शुरू होगा और उसके तल तक जाएगा। इसका आकार किसी स्प्रिंग जैसा स्पाइरल होगा और इसके हर स्पाइरल पर लगभग 5000 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

2030 तक होगा रेडी

underwater housing to be in reality soon

कंपनी ने इस नई सिटी के लिए अपना ब्लूप्रिंट बनाया है। साल 2030 के आने तक अगर सबकुछ वो वक्त के अनुसार कर पाए, तो लोगों को पानी के अंदर भी बसने का मौका दे देंगे।

ये सभी घर वाटरटाइट होंगे और इनमें पानी नहीं भरेगा। समुद्र के अंदर का तापमान या मंजर में बदलाव घरों को बिल्कुल प्रभावित नहीं होने देगी।

इस प्रोजेक्ट का खर्च 16.4 बिलियन पाउंड तक बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस तरह के रिहायशी इलाके में अंडरसी डॉकिंग सिस्टम के इस्तेमाल से चीजें समुद्र के अंदर तक सप्लाई की जा सकेंगी।

कार्बनडाइऑक्साइड जैसी गैस सूक्ष्म जीवों के जरिए पैदा करेंगे। समुद्र के भीतर बसा शहर पानी के अंदर नौ मील तक गहरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed