फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   This Robot Checkmate humanity on Chessboard in just four hours

रोबोट खत्म कर देंगे इंसान का वजूद, इस एक्सपेरिमेंट ने कर दिया साबित

Wed, 27 Dec 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
This Robot Checkmate humanity on Chessboard in just four hours
demo
इस सवाल पर कई बार बहस छिड़ चुकी है कि क्या वाकयी रोबोट इस धरती से इंसानों का वजूद खत्म कर सकते हैं..? नई-नई तकीनीकें और वैज्ञानिकों के नए-नए आविष्कारों से ये सवाल और गहराता जा रहा है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इसके विपरीत सोच रखते हैं। इनका मानना है कि इंसान की जिंदगी में केवल मशीन ही इंकलाब ला सकती है। 
विज्ञापन


और यह तब संभव होगा जब ऐसी-ऐसी मशीनें बनाई जाएं जो इंसानों के काम को आसानी से कम कर दें। इस सोच को रखने वाले मशीनों से प्यार करते हैं और वे हमेशा किसी न किसी नए एक्सपेरिमेंट में लगे रहतें हैं।  
विज्ञापन


इंसान की जिंदगी में मशीनी इंकलाब के दौर में अब ऐसे निर्माण किए जाने लगे हैं जहां इंसानों की बुद्धिमता की जरूरत वाले कामों को भी मशीनों से कराया जाए। हाल ही में एक ऐसा ही एक्सपेरिमेंट सामने आया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

This Robot Checkmate humanity on Chessboard in just four hours
demo
ज्ञात हो इसी साल ऑक्सफॉर्ड अकादमी के एक प्रोफेसर मिशेल वुलड्रिज ने चेताया था कि जल्द ही ऐसा समय आने वाला है जब मशीने इतनी जटिल हो जाएंगी कि इंजीनियर खुद नहीं समझ पाएंगे कि वे आगे कैसे काम करेंगी।

जी हां इस एक्सपेरेमेंट में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एक मशीन ने अपनी बुद्धिमता से शतरंज के खेल में इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां इस मशीन ने शतरंज के खेल में ऐसी चाल चली जो पिछले 1500 साल में किसी ने नहीं चली थी। कहा जा रहा है कि पिछले 1500 सालों में किसी भी इंसानी दिमाग ने चेक बोर्ड में नहीं सिखा होगा। 

एआई के इस कंप्यूटर प्रोग्राम ने साबित कर दिया कि वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ चेस चैंपियन है। इस कंप्यूटर प्रोग्राम का नाम 'अल्फाजीरो' है। यही नहीं इस नए प्रोग्राम ने पुराने विजेताओं को कहीं दूर पीछे छोड़ दिया है।

This Robot Checkmate humanity on Chessboard in just four hours
demo
अल्फाजीरो महज 4 घंटे में शतरंज का खेल सिखा देता है। ये एक ऐसा प्रोग्राम है जो बहुत आसानी से आपको खेल के नियम समझा देता है और ये भी बता देता है कि आप अपने ही आप से कैसे ये खेल जीत सकते हैं। अल्फाजीरो हमें महज 240 मिनट की प्रैक्टिस में इस खेल को खेलने के तरीके के साथ-साथ नई टैक्टिस भी सिखा सकता हैं। इसमें इंसानी दिमाग को कैसे हराया जाए ये सिखाया गया है।

गैरी केसपेरोव, जो साल 1997 में आईबीएम सुपर कंप्यूटर डीप ब्लू के आगे हार गए थे। उस वक्त कहा गया था कि मशीनों में ये ताकत होती है जो इंसानी नॉलेज को पीछे छोड़ देती है। इसी साल 6 दिसंबर अल्फाजीरो ने चेस की दुनिया में पांव जमाया और छा गया। 

क्या है 'अल्फाजीरो'
'अल्फाजीरो' एक यूके कंपनी के दिमाग की उपज है। यह प्रोग्राम लंदन में जन्मा है। इसका नाम डीपमाइंड है। ये कंप्यूटर प्रोग्राम बनाता है जो अपने ही लिए काम करते हैं। अल्फाजीरो को एल्गोरिदम भी कहते हैं। ये एक तरह के गणित के निर्देश हैं जो कोई भी सवाल का जवाब देते हैं।

This Robot Checkmate humanity on Chessboard in just four hours
demo
'अल्फाजीरो' के पास प्रॉब्लम सॉल्विंग पावर
सिर्फ इतना ही नहीं 'अल्फाजीरो' के पास प्रॉब्लम सॉल्विंग पावर है, जो गति और समय के साथ-साथ अपनी बुद्धि को तीन गुना बढ़ाती जाती है। चेस में साबित हो गया है कि इस प्रोग्राम की सोच इंसानी दिमाग से ज्यादा तेज है।

मेडिकल लाइन में भी ये मशीन कमाल
ऐसा भी कहा जा रहा है कि एआई कोई भी मेडिकल बीमारी की जांच में सबसे तेज है। जी हां... इस दिशा में भी इस मशीन का उपयोग किया जा चुका है। लंदन के एक अस्पताल एनएचएस, यूनिवर्सिटी कॉलेज और हॉस्पिटल, मुरफील्ड आई हॉस्पिटल में भी इसका ट्रायल हो चुका है। यूसीएलएच में एआई ने एक ऐसे सिस्टम बनाया है जो ये पता लगाया कि आपके दिमाग और गर्दन में कैंसर है या नहीं।

इससे साबित हो गया कि ये मशीन चेस पर ही अपनी सफलता नहीं दिखाते हैं बल्कि इंसानों की जिंदगी और मौत के बारे में भी बताती है। यही नहीं यह मशीन प्रोग्राम इंसानों से पहले कैंसर के निदान में सक्षम है। डॉक्टरों की टीम को कैंसर के रेडिएशन के बारे में पता लगाने में 4 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है, वहीं इस मशीन को महज 1 घंटे का समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed