नौ सालों से पेट में पड़ी थी कैंची, अब पता चली
साल 2003 में 38 साल के ऐलन पैपेक के पेट का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें पेट में अल्सर होने की शिकायत थी।
मेट्रो के मुताबिक लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस पेट के दर्द से छुटकारा पाने के लिए वो ऑपरेशन करवा रहें हैं, उसके होने के बाद उनकी जिंदगी और भी ज्यादा मुसीबत में पड़ जाएगी।
ऑपरेशन भी हो गया लेकिन उसके बाद भी ऐलन के पेट दर्द की शिकायत नहीं गई। उन्हें हमेशा थकान, पेट दर्द और अन्य तरीके के हेल्थ प्रॉब्लम्स रहते थे। वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।
पेट दर्द बना असहनीय
नौ सालों बाद ऐलन की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अपने पेट दर्द को बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे थे।
उन्हें फौरन ही हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उनकी फौरन दोबारा जांचे हुई। जांच के एक्स रे में ये बात निकल कर आई कि ऐलन के पेट में बहुत पुरानी एक कैंची पड़ी है।
इसके बारे में सुनते ही ऐलन हैरान रह गए। उन्हें लगा कि हमेशा ही उन्हें कोई न कोई चीज चुभती रहती थी और वो कैंची ही थी, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।
निकाली कैंची
ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ऐलन को बताया कि उनके पेट में 12 सेंटीमीटर की कैंची पिछले नौ सालों से पड़ी हुई थी।
अब ऐलन की पेट में पड़ी कैंची निकाल ली गई है। ऐलन ने उस अस्पताल और डॉक्टर पर इतना संगीन काम करने के लिए केस कर दिया है।
ऐसी गाय जो कभी नहीं चरती घास! जानिए इसकी आदतें
