फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   men experiences labour pain

कैसी होती है प्रसव पीड़ा? औरतों से नहीं इन मर्दों से पूछिए!

Wed, 19 Nov 2014 10:47 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
men experiences labour pain

प्रसव पीड़ा को दुनिया की सबसे भयावह पीड़ा में से एक माना जाता है। इस दौर से जो औरत गुजर चुकी होती है, वही इसके असली दर्द को जानती है।

विज्ञापन


लेकिन, वो दर्द असल में होता कैसा होगा, ये पुरूषों के लिए जानना नामुमकिन सा था।

लेकिन इजिनसाइट के मुताबिक अब मर्द भी क्या कभी मर्द ये महसूस कर सकते हैं कि प्रसव पीड़ा कैसी होती है।
विज्ञापन


हांलाकि मर्द बच्चे पैदा नहीं कर सकते लेकिन साइंस की इस हाईटेक दुनिया में वो इस दौर को महिला के प्रसव पीड़ा को जरूर महसूस कर सकते हैं।

चीन के एक अस्पताल में मर्दों के लिए ऐसी मशीन लगी है जिससे मर्द लेटकर ये प्रसव वाली पीड़ा का झेल सकते हैं।

इस दर्द को महसूस करने के लिए पिता बनने वाले कई मर्द जुट रहें हैं। उनके इस अजीबोगरीब कारनामे को जियांगजी प्रांत का टीवी सीरियल एयर भी कर रहा है।

ये था दर्द वाला कैंप

men experiences labour pain

ये एक तरह का कैंप था जो मर्दों के लिए लगाया गया था। इसमें 20 मर्दों ने भाग लिया। उनके पेट के निचले हिस्से में इलेकट्रोड्स लगा दिए गए और दो घंटें तक जबरदस्त कॉन्ट्रैक्शन दिया गया।

इस दौरान कई मर्दों के आंखू भी निकल आए। तो कई पुरूषों की बीवियां उन्हें वहां से हटने को बोलती दिखीं।

ये एक तरह का इलेक्ट्रोमैग‌नेटिक कॉन्ट्रैक्‍शन था जिसे मर्द झेलते हुए काफी परेशान दिखे।

इसके बाद से वो सभी मर्द जिन्हें लगता था कि बच्चा पैदा करना एक कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, वो इसके पीछे को दर्द को जान गए।

भयानक था दर्द

men experiences labour pain

इस दर्द को कई मर्दों ने मिनटों में झेलने के बाद ही अपने हाथ खड़े कर दिए। उनके पेट पर कॉन्ट्रैक्‍शन उन्हें किसी शॉक से कम नहीं लग रहे थे।

अस्पताल का ऐसा करने के पीछे मकसद था कि मर्द औरतों की इज्जत करें और गर्भवती स्त्रियों की परेशानियों को समझें।

इससे एक तरह की जागरूकता भी आएगी। आपको बताएं कि इससे पहले भी एक डज टीवी शो में ऐसा एक्सपेरिंमेंट किया जा चुका ह‌ै।

इसमें भाग लेने वाले मर्दों ने इस पीड़ा को एक टॉर्चर बताया। इस चीनी प्रोग्राम में हिस्सा लिए एक प्रतिभागी ने बताया कि पीड़ा असहनीय थी।

उसे याद आ रही है अपनी मां की जिसने दर्द सहकर उसे पैदा किया होगा। उसने ये भी जाना कि उसकी पत्नी को एक साथ तीन बच्चे हुए थे और तब उसने कितने भयावह दर्द को घंटों सहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed