घुटने में महीनों से पड़े थे तीन दांत, अब पता चला! देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरर में छपी खबर के मुताबिक लंदन में रहने वाले 29 साल के डैनिएल रिगबी को पिछले कुद महीनों से घुटनों और पूरे पैर में तेज दर्द की शिकायत रहती थी।
उसने बताया कि इसी साल मार्च महीने में वो ट्रैंपोलिन पर कूद रहा था, तभी उसका एक दोस्त भी वहां आ गया और उसके साथ ट्रैंपोलिन पर जंप लगाने लगा।
अचानक कूदते हुए उसका दोस्त डैनिएल से जा लड़ा और इस कद्र लड़ा कि उसके दांत डैनिएल के पैरों में जा लगे। खेल-खेल में वो डैनिएल के दोस्त के सामने के तीन दांत उखड़ गए। उसे तो चोट आई ही साथ ही डैनिएल के पैरों में भी गढ्ढा हो गया।
बहते खून और चोट को लेकर वो अस्पताल गया।
इलाज के लिए भागा अस्पताल
क्रॉयडन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में वो इलाज के लिए दौड़ा। डॉक्टरों ने उसे ये कहकर थोड़ी दवाइयां देकर विदा कर दिया कि वो बिल्कुल ठीक है और उसे कुछ नहीं हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि डैनिएल को हड्डियों की अस्थि में थोड़ा चोट है जो समय के साथ ठीक हो जाएगा।
उन्होंने डैनिएल का एक्स रे किया और चोट पर टांकें देकर उसे जाने दिया। लेकिन दिनों बाद भी डैनिएल को कोई राहत ना मिली। बढ़ते दिनों के साथ उनमें सूजन बढ़ती चली गई। अब उसका ये हाल हो गया कि उसे चलने और ठीक से बैठना तक भी दूभर हो गया था।
डैनिएल ने अब जाकर फैसला लिया कि उसे किसी और डॉक्टर को दिखाना है और इसलिए वो इस बार टूटिंग स्थित सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल गया।
चोट नहीं हो पाई ठीक
उस अस्पताल के ए एण्ड ई डिपार्टमेंट ने डैनिएल को बताया कि उसके बढ़ते दर्द की वजह है मार्च महीने से उसके पैरों में पड़े तीन दांत जो घटना के बाद घुटने में धंसे ही रह गण् थे।
इसके बाद क्या था, अब डैनिएल ने क्रॉयडन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पर मुकदमा ठोंका है। उनका कहना है कि इतने नामी अस्पताल ने उनका इलाज ठीक से नहीं किया और दांत रह जाने तक की भी बात नहीं बता पाए।
इस वजह से अब उसका भविष्य मुश्किल में है। कारण वो कोई काम नहीं कर पा रहा है। हांलांकि क्रॉयडन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि वो डैनिएल का इलाज फिर से करने को तैयार हैं।
इस बीच डैनिएल ने सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल से ही घुटने के अंदर से दांत हटवा लिए हैं।