फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   man paints in his sleep

हैरत अंगेज! नींद में ही पेंटिंग बना लेता है ये शख्स

Thu, 15 Jan 2015 12:47 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
man paints in his sleep

क्या कभी कोई नींद में पेंटिंग बनाने जैसा काम कर सकता है? बेहोशी में इतनी सुंदर कलाकारी कैसे की जा सकती है।

विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक ली हैडविन होश में रहने पर पेंटिंग नहीं बना पाते। उन्हें तब पेंटिंग एक अजनबी सी चीज लगती है। लेकिन नींद में वो ऐसी कला के नमूने बना लेते हैं कि कोई भी देखकर दंग ही रह जाए।

वो कहते हैं कि जब वो चार बरस के थे तभी से उन्हें दीवारों में कलर करना पसंद था। वो तब नींद में चलते थे और ड्रॉइंग बना लिया करते थे।

सुबह उठते ही पेंटिंग तैयार

man paints in his sleep
बचपन की आदत ली की किशोरावस्‍था में जाकर और ब‌ढ़िया हो गई। अब वो नींद में चलने के बजाय बेहतरीन पेंटिंग बनाने लगे। इनमें मर्लिन मुनरों की खूबसूरत पेंटिंग भी है।

जब वो सुबह उठते तो देखते कि उनके सामने बेहद अच्छी पेंटिंग पड़ी हैं। वो उन्हें देखकर खुश होते और यकीन नहीं कर पाते।

हाल ही में उनके कामों को देखकर मर्लिन मुनरो म्यूजियम ने चार हजार पाउंड से ज्यादा रूपयों में खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन का कोई सदमा

man paints in his sleep

ली कहते हैं कि डॉक्टरों के मुताबिक हो सकता है कि उनकी रात की ऐसी हरकतें बचपन में आए किसी सदमे का हसर हो।

हो सकता है कि उनके साथ बचपन में ऐसा घटा हो जो उनके दिमाग में पेंटिंग करने की छाप छोड़ गया हो। कई क्लिनक के डॉक्टरों ने वही ड्रॉइंग ली को होश में बनाने को बोली जैसा की उन्होंने नींद में बनाई, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके।

अब वो अपने इस काम को बड़ी ही संजीदगी से लेने रहे हैं। पहले वो एक केयर टेकर थे, पर अब पेंटिंग बनाने के काम को आगे बढ़ा रहें हैं।

वो अक्यर नींद से उठने के बाद ज्यादा थके ‌होते हैं। क्योंकि वो सोने के बाद पेंटिंग बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed