फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   life of kannai at its worst

'गणेश का अवतार' कहा जाने वाले आदमी की मजबूर जिंदगी

Fri, 04 Mar 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 03:29 PM IST
सार

  • फेशियल ट्यूमर का शिकार
  •  
  • इलाज को नहीं समर्थ


 

विज्ञापन
life of kannai at its worst
कनई - फोटो : daily mail

विस्तार

भगवान भी किसी किसी इंसान को इतना अलग बना कर भेजता है कि देखने वाला देखता रह जाए। यह है 42 साल का कनई दास जिसका चेहरा कुछ इस तरह का दिखता है।
विज्ञापन


हर सुबह कनई रेलवे स्टेशन पर जा कर इस उम्मीद से भीख मांगता है कि उसकी हालत देख कर लोग उसे कुछ पैसे दे देंगे। लेकिन इसके बारे में कुछ और भी खास बात है।

इसके कई पड़ोसियों के लिए कनई भगवान गणेश का अवतार है। गणेश की तरह इसकी सूड़ भले ही न हो लेकिन लोग इसे भगवान की तरह ही पूजते हैं और भक्ति में इस पर पैसे चढ़ाते हैं।
 

कनई की ‌जिंदगी नहीं आसान

life of kannai at its worst
कनई - फोटो : daily mail
कनई एक दुर्लभ बीमारी का शिकार है जिसके कारण उसके चेहरे की त्वचा नीचे सीने तक लटक आई है और उसकी दाई आंख पूरी तरह गायब हो चुकी है। ये न ढंग से खा पाता है न बोल पाता है। वे कहता है, ''मैं भीख नहीं मांगना चाहता लेकिन मेरी बीमारी की वजह से मुझे कोई नौकरी नहीं मिलती इसलिए अपनी मां का ख्याल रखने केलिए मुझे भीख मांग कर काम चलाना पड़ता है।''


पश्चिम बंगाल के बरुईपुर के रहने वाले कनई दास बताते हैं कि उनकी यह हालत हमेशा से नहीं थी। पहले उन्हें दोनों आंखों से दिखता था लेकिन पिछले कुछ सालों में मांस का यह लोथड़ा बढ़ गया है। ये जब पैदा हुए थे तो सिर पर एक गांठ सी थी। 9 साल के उम्र तक यह इतनी बढ़ गई कि आंख भी ढकने लगी।

कनई की ऐसी हालत देख कर उसकी असली मां ने उसे बेदखल कर दिया। कनई रेलवे स्टेशन के कचड़े के डिब्बे से अपना पेट भरने को मजबूर हो गया। तब एक दुकानदार भारती रॉय ने उसका हाथ थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed