फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   iit roorkee scientist made solar cells jamun

जामुन से ही बना दी ऐसी चीज, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Mon, 01 May 2017 04:25 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Mon, 01 May 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
iit roorkee scientist made solar cells jamun

आए दिन वैज्ञानिक कुछ न कुछ नई चीजों की खोज करते रहते हैं। आपको बता दें कि ग्लोबल वॉर्मिंग से देश और दुनिया पर नया खतरा मंडरा रहा है। सूरज की रोशनी को लगातार ग्रहण करती हुई हमारी पृथ्वी दिनों-दिन गर्म होती जा रही है, जिससे वातावरण में कॉर्बन डाईऑक्साइड का स्तर बढ़ रहा है लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इससे निजात पाने के लिए एक नई चीज ढूंढ़ निकाली है। 

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने जामुन से सस्ते सौर सेल बनाने का तरीका ढूंढ निकाला है। शोधकर्ताओं ने जामुन में पाए जाने वाले पिगमेंट का इस्तेमाल सस्ते फोटो सेंसेटाइजर (प्रकाश इकट्ठा करने वाला) के रूप में किया है। 

विज्ञापन

संवेदनशील सौर सेल

iit roorkee scientist made solar cells jamun

रसीले फल जामुन के इस कारगर उपयोग के बारे में जब आईआईटी रुड़की के सहायक प्रोफेसर और शोधकर्ता सौमित्रा सतपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आईआईटी परिसर के अंदर जामुन के पेड़ों की संख्या बहुत अधिक है, जिसकी वजह से ये विचार आया कि इसका रंग डाई के लिए संवेदनशील सौर सेल में उपयोगी साबित हो सकता है।



 

इथेनॉल का इस्तेमाल

iit roorkee scientist made solar cells jamun

वैज्ञानिकों ने इथेनॉल का इस्तेमाल कर जामुन से डाई निकाली। इनमें एक खास पिंगमेंट मौजूद होते हैं, जो जामुन को एक विशेष तरह का रंग देने में मदद करते हैं। इन्हीं पिंगमेंट्स की मदद से वैज्ञानिकों ने सस्ता सोलर सेल बनाने का एक नायाब तरीक ढूंढ निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed