इस लड़की के लिए उसकी हंसी ही है जान की दुश्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन मिलिए इस लड़की से जो अपनी जिंदगी में ज्यादातर चुप और गुम-सुम रहना ही पसंद करती है।
वो तो अपनी ही खुशी से डरती है और चाहते हुए भी ज्यादा हंसती नहीं है। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार अमेरिका में रहने वाली 13 साल की हैना बाउनेस अपने आप को मस्ती करने से रोकती हैं क्योंकि ज्यादा जोश में आना उनके लिए जान का खतरा है।
है दुर्लभ बीमारी
हैना ऐडिसन नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है जिसमें शरीर के लिए ज्यादा जोश नुकसानदेह होता है। ये इतना ज्यादा नुकसान पहुंचाता है कि इससे हैना की मौत भी हो सकती है। इसलिए अगर हैना चाहें भी तो भी कभी खुश नहीं होती।
हैना के साथ ऐसा है कि अगर वो ज्यादा दुखी होती हैं, तो भी उसे बुखार, उल्टी और स्ट्रोक जैसे अटैक आने लगते हैं।
हैना के साथ ऐसा कई बार हुआ है कि वो मरते-मरते बची हैं। वैसे भी हैना अपनी अजीबोगरीब बीमारी की वजह से ज्यादातर समय निराश ही रहती हैं।
रोज खाती हैं 30 गोलियां
हैना की जिंदगी बहुत ही कठिन है। इतनी छोटी सी उम्र में ही वो रोज 30 गोलियां खाती हैं। अपनी बॉडी को स्थिर रखने के लिए हैना को ऐसा करना होता है।
उसे इतनी दवाइयों के सेवन से कई तरह की एलर्जी भी है। लेकिन हैना कुछ नहीं कर सकती। उसे जिंदा रहने और बॉडी को स्टेबल रखने के लिए रोज 30 गोलियों खानी ही होती हैं।
ऐसी खतरनाक बीमारी जिसमें अपने आप जुड़ने लगती है उंगलियां!