फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   girl whose fingers fuse together

ऐसी खतरनाक बीमारी जिसमें अपने आप जुड़ने लगती है उंगलियां!

Sat, 28 Jun 2014 10:30 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
girl whose fingers fuse together

रफेला कोपिलेन के माता- पिता को हर पल उसके साथ रहना पड़ता है और उसका खास ख्याल रखना पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि छह साल की छोटी रफेला ऐपिडरमॉलिसिस बुलौसा नाम की दुर्लभ स्किन की बीमारी से ग्रस्त है। ये खबर डेली मेल से ली गई है।

इस बीमारी में चमड़ी बहुत ही सेंस्टिव हो जाती है और छूते ही फटने लगती है। उसकी चमड़ी ऐसे फटती है कि खून बहने लगता है। लेकिन इस बीमारी से रफेला को और भी कुछ बहुत दर्दनाक होता है।
विज्ञापन


छोटी बच्ची और हर पल दर्द

girl whose fingers fuse together

रफेला कई मामलों में किसी आम बच्चे की ही तरह है। उसे खेलना, घूमना और खाना-पीना बहुत पसंद है।

लेकिन हैरत की बात ये है कि उसकी उंगलियां इस बीमारी की वजह से अपने आप जुड़ने लगती हैं। ये पहले फटती हैं और फिर एक-दूसरे में जुड़ने लगती हैं।

इस वजह से रफेला के पेरेंट्स उसके हाथ में पट्टी बांधकर रखते हैं। वो उसके नन्हें हाथों पर पट्टियां एक ही दिन में कई बार बदलते हैं। स्किन का अपने आप छिलना और फटना बहुत ही दर्दनाक होता है। इसके वजह से रफेला का चेहरा भी कभी-कभी ठीक से साफ दिखाई नहीं देता है।

नहीं हो सकती ठीक

girl whose fingers fuse together

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि रफेला की इस बीमारी का इलाज नहीं किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए दवाइयां हैं लेकिन राहत कभी नहीं।

राफेल की मां कहती हैं कि उन्हें उनकी बेटी किसी भी स्थिति में बहुत पसंद है और वो उसकी ऐसे ही केयर करती रहेंगी।

अपनी बेटी को बहुत हिम्मती मानने वाली रफेला कहती हैं कि उनकी बेटी इतनी भयानक बीमारी के साथ भी बड़े आराम से जीती है और कभी कोई शिकायत नहीं करती है।

मामला न्यू यॉर्क के मैनहैटन का है।

खुला किस्मत का जैकपॉट! अचानक ही बॉक्स में पड़े मिले 50 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed