फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   baby born whose size equals to a toothbrush

हथेली बराबर बच्ची हुई पैदा, एकदम पारदर्शी

Fri, 26 Dec 2014 01:07 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
baby born whose size equals to a toothbrush

क्या कोई बच्चा इतना छोटा भी पैदा हो सकता है कि वो केवल एक टूथब्रश जितने साइज का हो? आपने इससे पहले समय से पहले प्रेगनेंसी के कई मामले सुने होंगे, पर ये केस आपको हैरत में डाल देगा।

विज्ञापन


मिरर
के मुताबिक ब्रिटेन के बर्मिघंम में साल 2013 के अगस्त के महीने में जेनी ने नोवा जॉनसन नाम की बच्ची को जन्म दिया। जन्म के वक्त वो बस 27 हफ्तों की थी।
विज्ञापन


ठीक तरह के विकसित ना हो पाने के कारण जन्म के वक्त वो इतनी छोटी पैदा हुई कि हथेली में आ जा रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसका शरीर तब पारदर्शी ही था। इसका मतलब वो ठीक से विकास नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखना पड़ा था केयर में

baby born whose size equals to a toothbrush

डॉक्टरों ने बताया कि नोवा काफी कमजोर पैदा हुई थी। इस बात के चांसेज बहुत ज्यादा थे कि नोवा 48 घंटों में नहीं बचेगी। पर, आप इस नोवा की किस्मत कहें या फिर भगवान का रहमोकरम, पर नोवा बच गई।

उसे गहन निरीक्षण में रखा गया और केयर किया गया। नोवा जन्म के वक्त 45 ग्राम की थी। नोवा को सिजेरियन करके जेनी के गर्भ से निकाला गया।

जेनी दरअसल प्री-ईक्लैंपसिया की शिकार थी। इस मेडिकल अवस्‍था में ब्‍लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाता है और प्रेगनेंसी के दौरान मूत्र से प्रोटीन का स्‍त्राव बढ़ जाता है। इससे मां काफी कमजोर हो जाती है।

महज चार हफ्तों में हुआ था ऑपरेशन

baby born whose size equals to a toothbrush

जेनी की मां ने बताया कि नोवा को अब वो सुपर-नोवा के नाम से जानते हैं। वो केवल चार हफ्तों की थी जब उसका चार घंटे का ऑपरेशन चला। इस ऑपरेशन में उसके दिल के अंदर के छेद को बंद किया गया।

कई महीनों तक नोवा कि रिकवरी का सिलसिला जारी रहा और अब जाकर वो पूरी तरह से ठीक हो पाई है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि टूथब्रश से छोटी बच्‍ची अब 16 महीने की हो गई है।

कल ही उसने अपना पहला जन्मदिन बढ़िया तरीके से मनाया। अभी वो सात किलो की है और परिवारवालों के मुताबिक उनकी क्रिस्मस स्टार भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed