फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   25 needles found inside a baby's body

चार माह के मासूम के शरीर में कहां से आई 25 सुइयां?

Tue, 23 Jun 2015 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
25 needles found inside a baby's body

चार माह के एक बच्चे के शरीर के अंदर 25 सुइयां पाई गई हैं। ये सुइयां उसके पैर, हाथ, पेट यहां तक रेक्टम के रास्ते किसी ने बेरहमी से डाली हैं। ये काम किसने किया ये अभी पता नहीं चला है। सोमवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस एन कुरील ने बच्चे का ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर तीन सूइयां निकालीं।

विज्ञापन


डॉक्टर कुरील ने बताया कि ये तीनों सूइयां बच्चे के पेशाब के रास्ते को बंद किए हुए थीं और वहां से खून आ रहा था और अंदर पस पड़ गया था। अन्य सूइयों के बारे में डॉक्टर कुरील ने कहा कि अभी बच्चे को उनसे ज्यादा खतरा या तकलीफ नहीं है लेकिन धीरे-धीरे उनको भी निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बीबीसी की खबर के मुताबिक डॉक्टर का कहना है कि ये सूइयां प्लास्टिक की सिरिंज से तोड़ कर बच्चे के बदन में डाली गई हैं। डॉक्टर कुरील का कहना है, "अपनी तरह का ये पहला केस है जब किसी बच्चे के बदन में एक साथ इतनी बाहरी चीजें डाली गई हों। एक-दो सुइयों के उदाहरण तो हैं लेकिन 25-26 सुइयां, इसका जिक्र हम लोगों को नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी घरवाले की साजिश होने की आशंका

25 needles found inside a baby's body

बच्चे की मां सत्याक्षी और पिता शिवेंद्र श्रीवास्तव से बातचीत के आधार पर डॉक्टर ने इसमें तंत्र-ओझा का हाथ होने से इंकार किया लेकिन परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई। रायबरेली के एक गांव में जन्मा जब ये बच्चा करीब ढाई महीने का था तब एक दिन मालिश करते वक्त उसकी मां के हाथ में कुछ चुभा। त्वचा के ठीक नीचे होने पर मां ने उसे खींच कर निकाल लिया।

डॉक्टर ने बताया कि उसके बाद उसके कहीं फूल गया था और फिर उसमे से भी एक सूई निकली। इसके बाद शिवेंद्र और सत्याक्षी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां एक्सरे में उसके बदन के अलग-अलग हिस्सों में सुइयां पड़ी हुई पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed