{"_id":"5e148db48ebc3e87db426e66","slug":"reynhard-sinaga-britains-most-dangerous-molester-is-jailed-for-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के 'सबसे खतरनाक दुष्कर्मी' को उम्रकैद की सजा, 190 मर्दों को बना चुका है निशाना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ब्रिटेन के 'सबसे खतरनाक दुष्कर्मी' को उम्रकैद की सजा, 190 मर्दों को बना चुका है निशाना
ब्रिटेन में 159 यौन अपराधों के मुजरिम की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। रिनहार्ड नाम के इस व्यक्ति के नाम 159 यौन अपराधों में 136 दुष्कर्म के अपराध शामिल थे। अदालत के अनुसार रिनहार्ड 48 मर्दों को बहला फुसला कर अपने फ्लैट में ले गया था और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार इस बात के सबूत हैं कि रिनहार्ड ने 190 लोगों को निशाना बनाया था।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
36 साल का रिनहार्ड पहले ही दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। ब्रिटेन में रह रहे इंडोनेशिया के नागरिक रिनहार्ड सनागा को अदालत ने चार अलग-अलग मुकदमों में 136 बलात्कार, आठ बलात्कारों की कोशिश और 14 अन्य यौन अपराधों का दोषी पाया है। जांच में ये भी पता चला है कि सनागा आम तौर पर उन पुरुषों को अपना निशाना बनाता था जो समलैंगिंक नहीं थे।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
पुलिस का कहना है कि ब्रिटेन के पूरे न्यायिक इतिहास में रिनहार्ड सनागा सबसे 'खतरनाक दुष्कर्मी' है और आशंका है कि वो पूरी दुनिया में भी 'सबसे खतरनाक दुष्कर्मी' हो। सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान जस्टिस सुजैन गोडार्ड ने कहा, 'रिनहार्ड सनागा एक शैतान माफिक यौन शिकारी है जिसे कभी भी रिहा करना खतरनाक होगा।' अदालत ने इस मामले की रिपोर्टिंग पर लगी पाबंदी भी हटा ली जिसके बाद सनागा की पहचान सार्वजनिक कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सनागा नाइट क्लबों और बार से बाहर निकलने वाले मर्दों का इंतजार करता था और फिर उन्हें अपने फ्लैट में ले जाता था। वो अपने शिकार को शराब या उनके लिए टैक्सी मंगवाने की पेशकश करता था। अपने शिकार पुरुषों का दुष्कर्म से पहले उन्हें बेहोशी की दवा दे देता था। जागने के बाद पीड़ित लोगों में से ज्यादातर को पता ही नहीं होता था कि उनके साथ क्या हुआ है। गिरफ्तारी से पहले वो यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पीएचडी कर रहा था और कई बरसों से वो मर्दों से साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सनागा को जून 2017 में गिरफ्तार किया गया था जब उसका एक शिकार बनने वाला व्यक्ति दुष्कर्म की कोशिश के दौरान होश में आ गया और उसने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने सनागा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया तो उन्हें सैकड़ों घंटों की फुटेज मिली जो सनागा ने दुष्कर्म के दौरान बनाई थी। यही ब्रिटेन के इतिहास में दुष्कर्म की सबसे बड़ी जांच का कारण बना। पुलिस ने बताया है कि सनागा पीड़ितों को बेहोश करने के लिए कुछ बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल करता था। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा है कि वो ऐसी ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सुनकर 'बेहद चिंतित' हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।