फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rapido rider makes obscene gesture during ride woman records video and breaks down in tears Video Viral

Viral Video: रेपिडो राइडर ने सफर के दौरान की गंदी हरकत, महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो और फूट-फूटकर रो पड़ी

Sat, 08 Nov 2025 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Nov 2025 05:08 PM IST
सार

Viral Video: महिला के मुताबिक बाइक चलते वक्त लोकेश बार-बार उसके पैरों को छूने लगा। पहले तो उसने सोचा शायद गलती से हुआ होगा, लेकिन जब ये हरकत बार-बार दोहराई गई तो उसे समझ आ गया कि ये जानबूझकर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rapido rider makes obscene gesture during ride woman records video and breaks down in tears Video Viral
रैपिडो राइडर की गंदी हरकत - फोटो : इंस्टाग्राम@s4dhnaa

विस्तार

बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला के साथ रैपिडो बाइक राइड के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी। उसने बस अपने पीजी तक पहुंचने के लिए राइड बुक की थी, लेकिन जो कुछ रास्ते में हुआ, वो किसी भी लड़की को डरा देने के लिए काफी था। शाम के करीब 4 बजे महिला ने रैपिडो ऐप से राइड बुक की। ड्राइवर का नाम था लोकेश। दिखने में आम इंसान, लेकिन उसकी हरकत ने महिला को अंदर तक झकझोर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला के मुताबिक बाइक चलते वक्त लोकेश बार-बार उसके पैरों को छूने लगा। पहले तो उसने सोचा शायद गलती से हुआ होगा, लेकिन जब ये हरकत बार-बार दोहराई गई तो उसे समझ आ गया कि ये जानबूझकर किया जा रहा है। उसने ड्राइवर को साफ मना किया कि ऐसा मत करो, लेकिन वो नहीं रुका। डर के मारे महिला कुछ पल के लिए सन्न रह गई, फिर उसने हिम्मत जुटाकर इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by @s4dhnaa

विज्ञापन
विज्ञापन



रैपिडो वाले ने महिला के साथ की गंदी हरकत
इस वीडियो को महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @s4dhnaa पर शेयर किया और लंबा कैप्शन लिखकर पूरा किस्सा बताया। उसने लिखा, “आज बेंगलुरु में कुछ ऐसा हुआ जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौट रही थी। रास्ते में रैपिडो ड्राइवर ने चलते बाइक पर मेरे पैर छूने की कोशिश की। पहले मैं समझ ही नहीं पाई कि क्या हुआ, लेकिन जब उसने दोबारा ऐसा किया तो मैंने कहा, ‘भैया, क्या कर रहे हो? मत करो।’ पर वो नहीं रुका। मैं बहुत डर गई थी। मैं बाइक रुकवाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी क्योंकि मुझे रास्ता पता नहीं था और मैं उस जगह पर नई थी।”


महिला ने सुुनाई आपबीती
महिला ने आगे लिखा, “जब हम अपनी मंजिल पर पहुंचे तो मैं कांप रही थी और रो रही थी। इतने में पास खड़े एक सज्जन व्यक्ति ने मेरी हालत देखी और पूछा क्या हुआ। मैंने सारी बात बताई तो उसने ड्राइवर से सवाल किया। उस वक्त ड्राइवर ने माफी तो मांगी, लेकिन जाते-जाते जिस तरह से उसने मेरी तरफ उंगली उठाई, उससे मुझे और असुरक्षित महसूस हुआ।”

महिला ने की यह अपील
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह सिर्फ उसके साथ हुई घटना नहीं है, बल्कि बहुत सी महिलाएं रोजाना ऐसी हरकतें झेलती हैं और चुप रह जाती हैं। उसने लिखा, “मैं ये इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि कोई भी महिला किसी भी सवारी में टैक्सी, बाइक या कहीं भी असुरक्षित महसूस न करे। यह पहली बार नहीं है जब मेरे साथ ऐसा हुआ, लेकिन इस बार मैं चुप नहीं रह सकी। मैं चाहती हूं कि सभी सतर्क रहें। अपनी बात खुलकर रखें और किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त न करें।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed