फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   prayagraj girl eat mother sisters hair doctors removed half kilo hairs from stomach after operation

Zara Hatke: मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी लड़की, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली आधा किलो की ये चीज

Mon, 21 Jul 2025 05:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 05:29 PM IST
सार

Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक युवती के पेट से आधा किलो बालों का गुच्छा निकाला है।

विज्ञापन
prayagraj girl eat mother sisters hair doctors removed half kilo hairs from stomach after operation
मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी लड़की, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली आधा किलो की ये चीज - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक युवती के पेट से आधा किलो बालों का गुच्छा निकाला है। दरअसल,  बचपन से ही युवती को बाल खाने लत लग गई थी। युवती अपने मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी। 

विज्ञापन


युवती कौशांबी जिले की रहने वाली है और उसका नाम मंजू है। लड़की की उम्र 21 साल है। जिले के अंडवा पश्चिम शरीरा सरसावा की रहने वाली है। वो बचपन से ही मानसिक तनाव और व्यवहारगत विकृति से जूझ रही थी। मानसिक असंतुलन की वजह से ही युवती को बाल खाने की लत लग गई थी। 
विज्ञापन


अक्सर युवती अपनी मां और बहनों के नोचकर खा जाती थी। इससे ही उसके पेट में धीरे-धीरे बालों का गुच्छा बन गया। युवती को लगातार तेज पेट दर्द होने लगा और उल्टी होने लगी। उसे भूख भी नहीं लगती थी और वजन तेजी से गिरने लगा। युवती के परिवार वाले उसे कई अस्पतालों में ले गए। कई अल्ट्रासाउंड और जांच के बाद भी बीमारी का पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: नाव में बैठे आदमी को जिंदा चबा गई शार्क, लड़के ने जान बचाने के लिए अंत तक लड़ा, देखते रह गए लोग

Viral Video: महिला को जबरदस्ती मराठी बोलने पर मजबूर करना शख्स को पड़ा भारी, पलटकर दिया तगड़ा जवाब

कोई डॉक्टर युवती के ऑपरेशन के लिए राजी नहीं हुआ। आखिरकार युवती के परिवार वाले उसे प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने सफलतापूर्वक युवती का ऑपरेशन करके पेट से बालों का गुच्छा निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक, बालों के गुच्छे का वजन करीब आधा किलो है, जो 1.5 फीट लंबा और 10 सेंटीमीटर मोटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed