फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pigeon stole gold chain from jewelry shop in degana nagaur rajasthan carrying it

Viral News: ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन उठाकर उड़ गया कबूतर, गले में डालकर घूमता रहा, फोटो हुआ वायरल

Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
सार

Viral News: राजस्थना के नागौर के डेगाना में एक कबूतर दुकान से सोने की चेन लेकर उड़ गया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने एक छत पर बैठकर सोने की चेन को अपने गले में डाल लिया। 

विज्ञापन
pigeon stole gold chain from jewelry shop in degana nagaur rajasthan carrying it
ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन उठाकर उड़ गया कबूतर - फोटो : X

विस्तार

Viral News: कभी-कभी ऐसा मामला सामने आता है, जो हर किसी को हैरान कर देता है। अब सोशल मीडिया पर एक कबूतर की ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है। यह कबूतर इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि इसने एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन लेकर उड़ गया। सबसे हैरान वाली बात यह है कि उसने चेन को अपने गाल में डाल लिया और घूमता रहा। 

विज्ञापन


इस कबूतर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला राजस्थान के नागौर का है। सोशल मीडिया पर लोग कबूतर की इस हरकत पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कबूतरों को भी सोने से प्यार है, इसलिए वो लेकर उड़ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये बॉलीवुड के क्लाइमेक्स के जैसा है। कबूतर की फोटो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागौर के डेगाना का यह मामला है। यहां पर एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में कारीगर सोने की चेन बना रहा था। उसी समय एक कबूतर वहां पहुंच गया और सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया।



Viral News: क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? जानिए क्या है वजह और देखें खूबसूरत तस्वीरें

इसके बाद कबूतर पास के घर में जाकर बैठ गया और सोने की चेन को गले में डाल लिया। इसके बाद बाजार में काफी लोग जमा हो गए है और कबूतर से चेन लेने की कोशिश करने लगे। 

क्या दुकानदार को मिली सोने की चेन? 

हालांकि, काफी मेहनत के कबूतर बाजार के ही एक छत पर सोने की चेन छोड़कर उड़ गया। इसके बाद दुकानदार को सोने की चेन सुरक्षित मिल गई और उसने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed