फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   oldest human footprints found here are 23 thousand years old discovery changed the thinking of archaeologists

Oldest Human Footprints: यहां मिले सबसे पुराने मानव पैरों के निशान, शोधकर्ताओं ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 08 Oct 2023 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 05:07 PM IST
सार

पुरातत्वविदों ने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में सबसे पुराने इंसानी पैरों के निशान की खोज की है। यह इंसानों के पैरों के निशान व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में पाए गए हैं। एक नए अध्ययन में इनको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
oldest human footprints found here are 23 thousand years old discovery changed the thinking of archaeologists
oldest human footprints - फोटो : National Park Service

विस्तार

Oldest Human Footprints: पुरातत्वविदों ने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में सबसे पुराने इंसानी पैरों के निशान की खोज की है। यह इंसानों के पैरों के निशान व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में पाए गए हैं। एक नए अध्ययन में इनको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन के मुताबिक, पैलियो-मानव पैरों के निशान 23,000 से 21,000 साल पुराने हैं। 

विज्ञापन


यह अध्ययन साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, अमेरिका में मानव के अभी तक पाए गए सबसे पुराने निशानों में से एक हैं। पैरों के यह निशान शिकारियों द्वारा किसी जीव का पीछा किए जाने की कहानी बता रहे हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक, उम्र निर्धारित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तरीकों का इस्तेमाल किया और प्राचीन तिथियों के साक्ष्यों को जोड़ा। अध्ययन  इशारा करता है कि ट्रैकवे 23,000 से 21,000 साल पुराने हैं। इसका मतलब यह है कि वे हिमयुग के सबसे ठंडे भाग ‘लास्ट ग्लेशियल मैक्सिमम’ के समय 26,500 से 19,000 साल पहले के आसपास के हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक जीवाश्म विज्ञानी समर प्रेटोरियस का कहना है कि यह अमेरिका के लोगों की हमारी समझ में एक नया अध्याय खोलता है। हालांकिु कुछ शोधकर्ताओं ने कहा कि बहस अभी सुलझी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Solar Eclipse 2023: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में क्या है अंतर, जानिए अंतरिक्ष का विज्ञान

शोधकर्ताओं की बदली सोच 

इससे पहले पुरातत्वविद मानते थे कि उत्तर अमेरिका में क्लोविस लोग करीब 13 हजार साल पहले आने वाले पहले मानव थे। सिर्फ कुछ दशकों में पुरातत्वविदों ने प्री-क्लोविस या 13 हजार साल पहले अमेरिका में रहने वाले लोगों को लेकर ठोस सबूत की खोज की है। हालांकि खोजे गए जगहों में कई के पुख्ता सबूत नहीं थे या वे क्लोविस से सिर्फ कुछ हजार साल पुराने थे। 


Spider Rain: अचानक आसमान से होने लगी मकड़ियों की बारिश! देखकर डर गए लोग, जानिए स्पाइडर रेन के बारे में...

कैथलीन स्प्रिंगर के साथ अध्ययन के सह-प्रमुख जेफरी पिगाती का कहना है कि जब पहला पेपर सामने आया, तो बहुत सारे पुरातत्वविद हमारे पास आए और कहा कि यह सिर्फ समय की बात है। उन्होंने कहा कि हमें पता था कि पहले लोग यहां थे। उनका कहना है कि हमारे पास लास्ट ग्लेशियल मैक्सिमम के दौरान यहां लोगों के होने के ठोस सबूत हैं। 

Moon Mystery: क्या है चंद्रमा के भीतर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लंबे समय से तारीख पर चल रहा विवाद

अमेरिका में मानव ने पहली बार कब प्रवेश किया था, इस तारीख को लेकर करीब एक शताब्दी से विवाद जारी है। वैज्ञानिक काफी लंबे समय से मानते थे कि यह 13,000 साल से पहले का नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed