फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   old Woman danced on the song Kajra Re in such a way that even Aishwarya Rai failed Bachchan Video viral

Viral Video: 'कजरा रे' गाने पर दादी मां ने किया ऐसा डांस कि ऐश्वर्या राय भी हुईं फेल, लोग बोले-महफिल ही लूट ली

Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दादी मां साड़ी पहने हुए बड़े ही आत्मविश्वास और शालीनता के साथ थिरकती दिखाई देती हैं। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि हर कोई उन्हें देखकर मुस्कुराने पर मजबूर हो रहा है।

विज्ञापन
old Woman danced on the song Kajra Re in such a way that even Aishwarya Rai failed Bachchan Video viral
दादी ने डांस ने जीता सबका दिल - फोटो : इंस्टाग्राम @shubhambajpai_02

विस्तार

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज भी लोगों के पास कितना टैलेंट है।  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला यानी दादी मां ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने 'कजरा रे' पर बेहद बढ़िया और ग्रेस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो लोगों को न सिर्फ मनोरंजन दे रहा है, बल्कि एक गहरा और अच्छा संदेश भी दे रहा है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर दिल जवान हो।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दादी मां साड़ी पहने हुए बड़े ही आत्मविश्वास और शालीनता के साथ थिरकती दिखाई देती हैं। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि हर कोई उन्हें देखकर मुस्कुराने पर मजबूर हो रहा है। उनका अंदाज यह साबित करता है कि आत्मविश्वास, कला और जज़्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shubham Bajpai (@shubhambajpai_02)

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐश्वर्या राय बच्चन को टक्कर देती दिखीं दादी मां
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shubhambajpai_02 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इस वीडियो को 77 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने दादी मां की एनर्जी, स्टाइल की भरपूर सराहना की है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को ट्विटर और बाकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है। कुछ ने लिखा कि इस परफॉर्मेंस को देखकर तो ऐश्वर्या राय भी शर्मा जाएंगी, वहीं कुछ का कहना है कि यह वीडियो हर उस इंसान के लिए मोटिवेशन है, जो यह सोचता है कि अब कुछ नया करना मुमकिन नहीं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बूढ़ी महिला का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ हो। पिछले कुछ समय में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें बुजुर्गों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे से लोगों का दिल जीता है। इन वीडियोज से यह संदेश भी साफ निकल कर आता है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए यह एक खुला मंच बन चुका है। लोगों का कहना है कि दादी मां की यह प्रस्तुति कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। लोग इसे अपने घर के बड़ों को दिखाकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह वीडियो सत में इस बात का संकेत देती है कि अगर दिल में उमंग हो तो उम्र कभी रुकावट नहीं बन सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed