फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   No challan issued for not wearing a helmet police can not stop laughing after hearing the problem

Viral Video: बिना हेलमेट के भी नहीं कटा चालान, बुजुर्ग की दिक्कत सुन पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

Mon, 15 Dec 2025 02:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Dec 2025 02:21 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में मध्यप्रदेश के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग से पूछा, "बिना हेलमेट क्यों चला रहे हैं?" और उनका मजेदार जवाब ही वायरल हो गया।

विज्ञापन
No challan issued for not wearing a helmet police can not stop laughing after hearing the problem
पुलिस भी नहीं कर पाई चालान - फोटो : इंस्टाग्रामvivekanandtiwarithetrafficcop

विस्तार

मध्यप्रदेश से एक मजेदार और सीख देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक नियमों का पालन, समझदारी और थोड़ी-सी ह्यूमर का परफेक्ट मिक्सअप देखने को मिलता है। वीडियो में एक मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक चला रहे एक बुजुर्ग को रोकते हैं और सरल और सामान्य अंदाज में पूछते हैं, "आप बिना हेलमेट क्यों चल रहे हैं?" इस सवाल पर बुजुर्ग का जवाब ही इस वीडियो की सबसे मजेदार और वायरल प्वाइंट बन गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बुजुर्ग मुस्कुराते हुए कहते हैं, "साहब, हमारे सिर के साइज का हेलमेट ही नहीं बनता।" यह जवाब सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी को यकीन नहीं होता। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक का हेलमेट उठाया और बुजुर्ग के सिर पर पहनाकर दिखाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही हेलमेट उनके सिर तक पहुंचा, वह रुक गया। यह देखकर वहां खड़े लोग हंस पड़े और खुद पुलिसकर्मी भी मुस्कुराने लगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "कंपनियों से निवेदन है कि दादा जैसे और भी लोग हैं, जिनके सिर के साइज का हेलमेट नहीं बनता, हर साइज का हेलमेट बनाइए।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vivekanand Tiwari (@vivekanandtiwarithetrafficcop)

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस भी नहीं कर पाई चालान
यह वीडियो सिर्फ हंसी मजाक ही नहीं बल्कि एक पॉजिटिव मैसेज भी देता है। इसमें ना तो पुलिस का गुस्सा है, ना कोई चालान की धमकी, बल्कि एक इंसानी और समझदार रवैया देखने को मिलता है। यह वीडियो लोगों को हेलमेट पहनने की महत्ता समझाने के साथ-साथ यह भी बताता है कि नियमों का पालन करते हुए समझदारी से पेश आना भी जरूरी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vivekanandtiwarithetrafficcop नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इसे 9 लाख 73 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि "ऐसे पुलिसकर्मी हर जगह होने चाहिए," जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, "ये चालान नहीं, समझदारी है।" कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब सच में XXL हेलमेट चाहिए।" यह वीडियो दर्शाता है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन उसे इंसानी और सकारात्मक तरीके से समझाना भी उतना ही जरूरी है। बुजुर्ग और पुलिसकर्मी दोनों का व्यवहार यह दिखाता है कि कैसे समझदारी और ह्यूमर के जरिए नियमों को मजेदार तरीके से अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed