फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nepal flood cash bundles found debris viral videos

नेपाल में तबाही के बीच मलबे से निकल रहीं नोटों की गड्डियां और ऐसी चीजें, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 06 Sep 2026 03:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नेपाल में तबाही के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि मलबे और कीचड़ के नीचे से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। 

विज्ञापन
nepal flood cash bundles found debris viral videos
नेपाल में तबाही के बीच मलबे से निकल रहीं नोटों की गड्डियां और ऐसी चीजें - फोटो : एक्स

विस्तार

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। वहां जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अभी भी लोग मलबों में अपनों की तलाश कर रहे हैं। पानी कम होने के बाद लोग कीचड़ और मलबों को हटा- हटाकर खोए लोगों की तलाश कर रहे हैं। जिन लोगों का घर और सबकुछ बह चुका है, वो अपना कुछ भी मिलने की उम्मीद लगाए हैं और मलबों की तलाश कर रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें मिल रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं। 

विज्ञापन


नेपाल के तबाही के कई वाडीयो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मलबे के नीचे नोटों की गड्डी या फिर महंगे सामान मिलते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्थानीय बैंक के ब्रांच का वॉल्ट भी भयानक बाढ़ में बह गया था। अब यह लोगों को मलबे के नीचे मिल रहा है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मलबे और कीचड़ के नीचे दबे हुए सामान को बाहर निकाल रहे हैं। इसमें एक लाल रंग की साड़ी में लिपटा काफी कैश लोगों को मिलता है और एक शख्स को लाल रंग का हैंड बैग भी मिलता है। जब उसकी जिप खोलकर जांच की जाती है, तो अंदर से नोटों की गड्डियां भरी नजर आती हैं। वीडियो में मलबे के नीचे से बाढ़ में बहकर आई ऐसी चीजों को निकालने वाले लोग ऑरेंज जैकेट पहने हुए हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि रेक्यूअर टीम के सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज बारिश में ताश के पत्ते की तरह ढह गई दो मंजिला इमारत, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कीचड़ और पानी में डूबे लॉकर से नोटों की गड्डियां निकलती दिख रही हैं। इन नोटों को लेकर वीडियो के साथ अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं, जो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कदर तबाही मची होगी। 

बच्ची का अनोखा हुनर देखकर हर कोई हैरान, जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है, आप भी देखें वीडियो

नेपाल में आई प्राकृतिक आपाद में हजारों लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है। मलबे और कीचड़ निकल रहे शवों की लोग पहचान कर रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जिनके परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed