फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nearly 700 massive sinkholes consume Turkey farmland fueled by extreme drought Nasa Warn

Turkey: क्या है तुर्किये में अचानक बने 700 गड्ढों का रहस्य? पाताल में समाता जा रहा इलाका, नासा ने दी चेतावनी

Fri, 12 Dec 2025 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 06:01 PM IST
सार

Turkey: तुर्किये के मध्य इलाके कोन्या प्लेन में करीब 700 बड़े-बड़े गड्ढे (सिंकहोल) बन गए हैं। अभी और नए-नए गड्ढे बनते जा रहे हैं। विशाल गड्ढे खेतों को निगलते जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Nearly 700 massive sinkholes consume Turkey farmland fueled by extreme drought Nasa Warn
क्या है तुर्की में अचानक बने 700 गड्ढों का रहस्य? पाताल में समाता जा रहा इलाका - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: तुर्किये से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देश के मध्य क्षेत्र कोन्या प्लेन में समस्या बढ़ती जा रही है, जो बेहद डराने वाली है। यहां पर करीब 700 बड़े-बड़े गड्ढे (सिंकहोल) बन गए हैं और नए-नए बनते जा रहे हैं। इन विशाल गड्ढों में खेत समाते जा रहे हैं। इसकी वजह से किसान खौफ के साए में जी रहे हैं। इसकी वजह लंबे समय पड़ रहा भयंकर सूखा और भूजल का अधिक इस्तेमाल बताया जा है। 

विज्ञापन


दिसंबर 2025 में आई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, गड्ढों की संख्या 684 है। इस इलाकों को देश की अनाज की टोकरी कहा जाता है। कोन्या प्लेन इलाके में बन रहे गड्ढे बड़ा खतरा हैं। यह गड्ढे जमीन के नीचे की चट्टानों में पानी घुलने की वजह से बनते हैं। भूजल का स्तर बहुत गिरता है, तो ऊपर की मिट्टी सहारा खोकर अचानक धंस जाती है। जलवायु परिवर्तन से बेहद ज्यादा प्रभावित है। यहां पर बारिश कम हो रही है और गर्मी बढ़ रही है। कोन्या में पानी की झीलें और जलाशय सूखते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2021 में जलाशय 15 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। अवैध कुओं को निर्माण न हो, इस रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इतना भयंकर सूखा है, जिसकी वजह से किसान मजबूर हैं। तुर्किये का यह सबसे बड़ा अनाज उत्पादक  इलाका है, लेकिन खेत बर्बाद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Weird News: क्यों भारत में यहां पर दूल्हे को तालाब में फेंक देते हैं ससुराल वाले? चौंकाने वाली है वजह


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोखिम वाले क्षेत्रों को कुछ किसानों ने छोड़ दिया है। बन रहे गड्ढों की वजह से घरों और जानवरों को खतरा है। तुर्किये की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कोन्या, करमान और अक्सराय में 684 का पता लगाया है।

Video: 15000 फीट पर छलांग लगाते ही प्लेन में फंस गया स्काइडाइवर का पैराशूट और फिर..., वायरल हुआ खतरनाक वीडियो

तुर्किये के करापिनार जिले में सबसे ज्यादा 534 गड्ढे बने हैं, जो अब शहरों और घरों के करीब पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और पानी की खराब मैनेजमेंट के बिना समस्या नहीं रुकेगी। अगर अधिक बारिश नहीं हुई, तो और गड्ढे बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed