फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   NASA Says Meteor as heavy as elephant causes widespread speculation across New England America

NASA: क्यों हुआ उल्कापिंड के फटने से अमेरिका में इतना भीषण धमाका? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 02 Jun 2026 03:27 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 03:27 PM IST
सार

Meteorite NASA: अमेरिका के न्यू इंग्लैंड इलाके में कुछ दिनों पहले तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इससे लोगों के घर हिल गए और जानवर भागने लगे। इस धमकी वजह से उल्कापिंड था। अब नासा ने इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
NASA Says Meteor as heavy as elephant causes widespread speculation across New England America
क्यों हुआ उल्कापिंड के फटने से अमेरिका में इतना भीषण धमाका? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : AI

विस्तार

Meteorite NASA: संयुक्त राज्य अमेरिका के सुदूर उत्तर-पूर्व में स्थित न्यू इंग्लैंड इलाके में दो बार जोरदार धमाकों जैसी आवाजें गूंजीं। इससे लोगों के घर हिल गए और पालतू जानवर डरकर भागने लगे। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है। लोगों के सवाल हैं कि क्या किसी और ने भी यह धमाका सुना? क्या किसी और को भी झटका महसूस हुआ?

विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि इस धमाके की वजह एक उल्कापिंड (मेटियोर) था। नासा का अनुमान है कि इस विस्फोट से पैदा हुई ऊर्जा करीब 230 टन टीएनटी विस्फोट के बराबर थी, जिसके कारण तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी। इस जोरदार आवाज और कंपन ने कई राज्यों के लोगों को हैरान कर दिया। एजेंसी ने सोमवार को इससे जुड़ी और भी चौंकाने वाली जानकारी दी। 
विज्ञापन


नासा के मुताबिक, इस आग के गोले जैसा का उल्कापिंड का वजन एक हाथी जितना था। इसका व्यास करीब 5 फीट (1.52 मीटर) था और जब इसने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, तो इसकी गति करीब 42,000 मील प्रति घंटा (67,592 किलोमीटर प्रति घंटा) थी।  शनिवार को यह उल्कापिंड  न्यू इंग्लैंड के ऊपर कई मील की ऊंचाई पर फट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर देना पड़ता है 300 रुपये ज्यादा? बिहार के सुपौल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

नासा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस उल्कापिंड से जुड़े अन्य आंकड़ों के साथ ये हैरान कर देने वाले तथ्य साझा किए। नासा ने मुताबिक, इस उल्कापिंड का निर्माण प्राकृतिक पदार्थों से हुआ था, न कि कोई उपग्रह या किसी अंतरिक्ष मलबा से। यह करीब 26 मील (41.8 किलोमीटर) तक वायुमंडल में यात्रा करने के बाद मैसाचुसेट्स के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित केप कॉड बे में गिर गया।

NASA Says Meteor as heavy as elephant causes widespread speculation across New England America
क्यों हुआ उल्कापिंड के फटने से अमेरिका में इतना भीषण धमाका? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : NASA

नासा ने साफ किया है कि उल्कापिंडों का पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करना एक सामान्य घटना है, लेकिन आमतौर पर इतने लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं जाता। नासा ने बताया कि ज्यादातर उल्कापिंड समुद्रों या निर्जन क्षेत्रों के ऊपर गिरते हैं, जहां कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होता, या फिर दिन के समय दिखाई देते हैं, जिससे उन्हें देख पाना कठिन हो जाता है। इस घटना के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Viral Video: डांस फ्लोर पर धमाल मचाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- देसी माइकल जैक्सन

मैसाचुसेट्स और रोड आइलैंड के कई लोगों ने महसूस किया कि शायद भूकंप आ गया है या कोई बड़ा पेड़ गिर गया है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके कुत्ते बुरी तरह डर गए थे। वहीं कुछ लोगों ने एलियंस (परग्रही जीवों) की संभावना भी जताई।

Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के पीबॉडी शहर के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उस दिन तेज हवाएं चल रही थीं, जिसकी वजह से उसे लगा कि कोई बड़ा पेड़ उसके घर पर गिर गया है। लेकिन जब घर से बाहर निकलकर देखा तो उसके ज्यादातर पड़ोसी भी सड़क पर खड़े होकर यही सवाल कर रहे थे कि आखिर क्या हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed