फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother might be jailed for saving children instead of kim family portraits in fire in North korea

उत्तर कोरिया: महिला ने आग में जलने से किम परिवार की तस्वीरों के बदले बच्चों को बचाया, हुई जेल

Fri, 10 Jan 2020 05:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mother might be jailed for saving children instead of kim family portraits in fire in North korea
उत्तर कोरियाई नेताओं की तस्वीरें - फोटो : Pen News/Ray Cunningham

उत्तर कोरिया के अजीबोगरीब कानूनों से तो आप वाकिफ होंगे। जैसे यहां आप किसी गरीब की फोटो नहीं खींच सकते, लोगों को इंटरनेट इस्तेमाल करने की छूट नहीं है, लोग टीवी पर मनपसंद चैनल नहीं देख सकते। एक ऐसे ही अजीबोगरीब कानून की वजह से यहां एक महिला को जेल हो गई है। दरअसल, उसने किम परिवार की तस्वीरों के बदले आग में जलने से अपने बच्चों को बचा लिया था। वो तस्वीरें महिला के घर की दीवार पर टंगी हुई थीं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के खिलाफ इस मामले में जांच चल रही है। मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मामला चीन की सीमा के निकट उत्तर हैमग्यों प्रांत के ऑनसॉन्ग काउंटी का है। दरअसल, यहां एक घर में दो परिवार साथ रहते थे। इसी बीच किसी वजह से घर में आग लग गई। उस समय बच्चे घर में अकेले थे, उनके माता-पिता बाहर गए हुए थे। हालांकि वो जैसे ही लौटे, उन्होंने देखा कि घर में आग लगी हुई है तो उन्होंने आग की परवाह ना करते हुए तुरंत घर में घुसे और बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि वो घर में लगी किम परिवार की तस्वीरों को जलने से नहीं बचा सके।  
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर कोरिया में कानून है कि हर नागरिक को अपने घर में पूर्व नेताओं की तस्वीरें लगानी है। इसकी जांच के लिए बाकायदा इंस्पेक्टर को भेजा जाता है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि घर में किम परिवार की तस्वीरें लगी हुई हैं। यहां सिर्फ तस्वीरें लगानी ही जरूरी नहीं हैं बल्कि साथ ही नागरिकों से यह भी कहा जाता है कि वो इन तस्वीरों का खास ख्याल रखें और उन्हें इंसानों की तरह महत्व दें, क्योंकि इन तस्वीरों का अपमान अपराध माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्चे अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी मां चाहकर भी उनसे नहीं मिल सकती है, क्योंकि अभी जो जेल में बंद है। कहा जा रहा है कि अगर महिला दोषी साबित होती है तो उसे लंबे समय के लिए जेल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed