{"_id":"5c84f4cabdec22146a72c186","slug":"mansa-musa-1-emperor-of-mali-empire-richest-man-in-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है इतिहास का सबसे अमीर इंसान, दौलत इतनी कि अंदाजा लगाना मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये है इतिहास का सबसे अमीर इंसान, दौलत इतनी कि अंदाजा लगाना मुश्किल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात होती है तो जेफ बेजोस, बिल गेट्स, कार्लोस स्लिम जैसे व्यक्तियों का नाम याद आता है। हर साल फोर्ब्स जैसी बड़ी संस्थाएं एक लिस्ट निकलती हैं, जिनमें इनका नाम सबसे ऊपर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी था जो इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है।
2 of 5
- फोटो : facebook
साल 1280-1337, देश माली और उससे भी ज्यादा दौलतमंद जितना कोई अनुमान लगा सकता है। 'इतिहास के सबसे अमीर आदमी' का परिचय 'मनी' मैगजीन में कुछ इसी अंदाज में शुरू होता है। मनसा मूसा प्रथम के बारे में एक परिचय ये भी है कि वो टिम्बकटू के राजा थे। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था जब वो खनिज पदार्थों खासकर सोने के बहुत बड़े भंडार का मालिक हुआ करता था।
3 of 5
musa
ये वो जमाना था जब पूरी दुनिया में सोने की मांग अपने चरम पर थी। उनका असली नाम मूसा कीटा प्रथम था लेकिन तख्त पर बैठने के बाद वो मनसा कहलाए जिसका मतलब बादशाह होता है। पश्चिमी अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करता थे। मनसा मूसा ने कई मस्जिदों का निर्माण कराया जिनमें कई आज भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : facebook
मनसा मूसा की दौलत का हिसाब-किताब आज के वक्त के मुताबिक लगाना एक मुश्किल काम है। फिर भी एक अंदाजा है कि मनसा मूसा के पास 4,00,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी। भारतीय मुद्रा में ये रकम करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बनती है। मनसा मूसा के पास जेफ बेजोस से कहीं ज्यादा दौलत थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : facebook
अगर मुद्रास्फीति का हिसाब न जोड़ा जाए तो जेफ बेजोस के पास इतिहास के जीवित व्यक्तियों में सबसे ज्यादा पैसा है।मनी मैगजीन में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के इतिहास के प्रोफेसर रुडोल्फ वेयर कहते हैं, "ये इतिहास के सबसे अमीर आदमी की बात है। जब आपके पास इतनी दौलत हो कि उसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाए तो ये समझिए कि आप बहुत अमीर आदमी हैं।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।