फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Using Carrot In Front Of Donkey To Make Funny Reel But The Theory Backfired Funny Video Goes Viral

Viral Video: गधे को बेवकूफ समझ रहा था लड़का, फिर उसका ही बन गया पोपट, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 11 Apr 2025 07:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स मजेदार रील बनाने के लिए गधे का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में शख्स यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि गधा बेवबूफ जानवर है, लेकिन गधा अपने जीनियस साबित कर देता है।

विज्ञापन
Man Using Carrot In Front Of Donkey To Make Funny Reel But The Theory Backfired Funny Video Goes Viral
गधे को बेवकूफ समझ रहा था लड़का, फिर उसका ही बन गया पोपट - फोटो : Instagram/@Dank_jetha

विस्तार

Viral Video: दुनिया में गधे की गिनती बेहद कमजोर दिमाग वाले जानवरों में की जाती है। आम बोलचाल की भाषा में किसी शख्स को कमजोर समझने पर गधा बोल देते हैं। आपने आसपास कई बार लोगों को इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना भी होगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है , जो गधे को लेकर आपकी सोच में बदलाव ला सकता है। जी हां, वायरल वीडियो में एक गधे ने इंसान के सामने उससे तेज दिमाग का इस्तेमाल कर उसे मात दे दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स मजेदार रील बनाने के लिए गधे का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में शख्स यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि गधा बेवबूफ जानवर है, लेकिन गधा अपने जीनियस साबित कर देता है। यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग शख्स की खूब मौज ले रहे हैं। गधे की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में एक शख्स होशियारी दिखा रहा और गधे के सिर पर गाजर बांध दिया है। इसके बाद वह रील बनाना चालू कर देता है। लेकिन गधा उतना भी ‘गधा’ नहीं होता है, जितना लोग उसे समझ रहे हैं। गाजर अपने सिर के ऊपर से गाजर को लटकता देखकर वह उसे जमीन पर नीचे गिराता है और खाना चालू कर देता है। 

Viral Video: ''लड़की की हिम्मत को सलाम है'', वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

इससे शख्स के मंसूबों पर पानी गिय। वह जिसे गधे को गधा दिखाने की इतनी कोशिश कर रहा था। यह वीडियो करीब 30 सेकेंड का है। इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर @Dank_jetha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस साथ ही कैप्शन लिखा है, सब गधे को हल्के में लेते हैं। 
Viral Video: देसी जुगाड़ से बने इस रोलर कोस्टर को देखकर नहीं होगा भरोसा, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

अभी इस वायरल वीडियो को साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed