फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man keeps eating during 8 hour shift samosa macroni and golgappa menu goes viral watch video

गजब की भूख! 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देखकर लोगों के मुंह में आया पानी

Thu, 15 Oct 2026 05:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक शख्स का ऑफिस में खाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि शख्स 9 से 5 के शिफ्ट में हर घंटे खाते हुए नजर आ रहा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
man keeps eating during 8 hour shift samosa macroni and golgappa menu goes viral watch video
8 घंटे की शिफ्ट में लगातार खाता रहता है ये शख्स - फोटो : instagram

विस्तार

ऑफिस में ज्यादातर कर्मचारियों के पास काम का बोझ होता है। इसकी वजह से लोग जल्दबाजी में लंच करते हैं। 9 से 5 की नौकरी में आमतौर पर लंच के लिए 30 मिनट का समय मिलता है। खाना खाने के बाद हर कोई अपना काम पूरा करने में लग जाता है। लेकिन एक कर्मचारी ने अपनी 9 से 5 की नौकरी के दौरान हर घंटे कुछ न कुछ खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने सवाल किया है कि भाई काम कब करते हैं? 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शख्स का ऑफिस फूड रूटीन लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गय है। वीडियो की शुरुआत बहुत दिलचस्प है। शख्स सबसे पहले ऑफिस के लिए तैयार किए गए कई टिफिन बॉक्स दिखाता है। इनमें  फल और पूरा खीरा भी दिखाई देता है। इसके बाद खाने की टाइमलाइन शुरू होती है। करीब हर घंटे कुछ न कुछ खाने का सिलसिला नजर आता है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि शख्स सुबह 9 बजे वे पनीर पराठा खाता है। फिर एक घंटे बाद 10 बजे मैकरोनी का डिब्बा खोलता है। 11 बजे मसालेदार काला चना खाता  है। दोपहर 1:30 बजे लंच में चावल, दाल और सलाद दिखाई देता है। इसके करीब एक घंटे बाद 2:30 बजे वे गोलगप्पे खाते दिखता है। 3:30 बजे ग्रीन टी पीता है और 4:30 बजे समोसा खाता। इस तरह आठ घंटे से कम समय में नौ बार खाते-पीते नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




पहली डेट पर खर्च किए 1 लाख रुपये, गंजा होने पर महिला ने किया रिजेक्ट, अब शख्स ने मांगे पैसे वापस

सोशल मीडिया पर लोग यह देखकर हैरान हैं कि शख्स कुछ घंटों की शिफ्ट में ही नौ बार खाना पीना करता है। वीडियो देखकर लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर आठ घंटे में शख्स इतनी बार कैसे खा लेता है। कई लोगों का कहना है कि भाई की ऑफिस की शिफ्ट खाने-पीने में ही खत्म हो जाती है। 

4700 साल पहले डूबा था ये जहाज, अब समुद्र की गहराई से सामने आई हैरान करने वाली कहानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसे दो करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर लोग वायरल वीडियो देखकर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed