फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man In China Caught Trying To Smuggle 14 Live Snakes In His Pockets

Trending News: एयरपोर्ट पर हिल रही थी शख्स की पैंट, गार्ड ने डाल दिया जेब में हाथ, निकली खतरनाक चीज

Sat, 12 Aug 2023 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 12:44 PM IST
सार

कस्टम अधिकारियों ने उसकी हरकत देखी, तो उनको उस शक होने लगा। वह काफी डरा हुआ लग रहा था। अधिकारियों ने शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर हॉन्गकॉन्ग से इन सांपों को लेकर आया था।

विज्ञापन
Man In China Caught Trying To Smuggle 14 Live Snakes In His Pockets
Man In China Caught Trying To Smuggle 14 Live Snakes - फोटो : Twitter @China_fact

विस्तार

Trending News: दुनियाभर में चीन के लोगों को अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए जाना जाता है। चीन में चिकन और मटन आलू-प्यार की तरह खाते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चीन में लोग कुत्ते, बिल्ली, सांप और मोर जैसे जानवर भी खाते हैं। इन जानवरों के मांस को लोग ज्यादा से ज्यादा कीमत में खरीदने को तैयार रहते हैं। इसकी वजह से इनकी तस्करी भी खूब होती है। तस्करी के लिए नए-नए तरीके भी खोज लेते हैं और किसी तरह का रिस्क भी उठाते हैं। 

विज्ञापन


अब एक ऐसा ही मामला चीन से आया है। यहां के एक एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्कर की तस्वीर वायरल हो रही है। इस शख्स ने तस्करी के लिए कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यह शख्स अपनी जेब में 14 सांप लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन


यह पूरा मामला चीन और हॉन्गकॉन्ग सीमा का है। जांच अधिकारियों ने शख्स की जेब से एक के बाद एक 14 सांप निकाले, तो यह नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कस्टम अधिकारियों ने उसकी हरकत देखी, तो उनको उस शक होने लगा। वह काफी डरा हुआ लग रहा था। अधिकारियों ने शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर हॉन्गकॉन्ग से इन सांपों को लेकर आया था। अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर शख्स को जेब में कुछ रखते हुए देखा था। इसके बाद सांप भी हरकत करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Video Viral: पति ने दिया धोखा तो बीवी ने काला जादू कर बना डाला गाय, वायरल होने लगा वीडियो


साउथ ईस्ट चीन के शेजहेन के फुटियन पोर्ट का यह हैरान करने वाला मामला है। यहां पर कस्टम अधिकारियों को एक यात्री की हरकतों पर शक हुआ। यात्री बेहद अजीब तरह से चल रहा था और किसी भी तरफ नहीं देख रहा था। उस पर अधिकारियों की लगातार नजर बनी हुई थी। उन्होंने शख्स को पैंट की जेब में कुछ डालते हुए देख लिया। जब उन्होंने शख्स पकड़ा तो देखा कि उसकी पैंट में हरकत हो रही है। जब जेब की जांच की गई तो उसके अंदर से 14 सांप निकले।

Plane Crash video: विमान में बीयर पी रहा था पिता, 11 साल का बच्चा उड़ाता रहा प्लेन, फिर हुआ कुछ ऐसा

Asteroid News: धरती की तरफ तूफानी रफ्तार से आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावानी

सांप थे बेशकीमती

शख्स की जेब से मिले सभी सांप बेशकीमती थे। शख्स ने सांपों को टोपी में लपेट कर रखा हुआ था जिससे उसे वह काटे नहीं। अधिकारियों ने जांच के लिए शख्स को बुलाया, तो वह घबरा गया। इस दौरान एक सांप नीचे गिर गया। इनमें कई सांपों को रेड लिस्ट में डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed