फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man asked for sick leave Inform 7 days in advance Manager’s leave policy has internet confused

Viral: बीमार पड़ने पर कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर का जवाब इंटरनेट पर हो गया वायरल, लोगों के उड़ गए होश

Thu, 25 Jul 2024 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

काम करने वाला हर इंसान किसी न किसी वजह से कभी न कभी छुट्टी लेता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि बीमार होने की वजह से अचानक लोगों को सिक लीव लेनी पड़ जाती है।

विज्ञापन
man asked for sick leave Inform 7 days in advance Manager’s leave policy has internet confused
बीमार पड़ने पर कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

Viral News: सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। इंटरनेट पर कब, क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। काम करने वाला हर इंसान किसी न किसी वजह से कभी न कभी छुट्टी लेता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि बीमार होने की वजह से अचानक लोगों को सिक लीव लेनी पड़ जाती है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, एक शख्स बीमार पड़ने पर अपने मैनेजर से छुट्टी की मांगता है। इसके बाद मैनेजर ने जो जवाब दिया है, अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दुनिया में कोई भी नहीं बता सकता है कि वह जीवन में कब बीमार पड़ने वाला है और न ही इसकी भविष्यवाणी करने का कोई तरीका है। एक कंपनी के कर्मचारी ने बीमार होने पर छुट्टी के लिए आवेदन किया, तो मैनेजर ने पूछा कि उसने सात दिन पहले एडवांस में अप्लाई क्यों नहीं किया?
विज्ञापन


अब कर्मचारी ने अपने बॉस के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म रेडिट पर साझा कर दिया है। मैनेजर की सीक लीव के लिए सात दिन पहले की एडवांस अप्लाई करने वाली पॉलिसी वायरल हो रही है। यह देखने के बाद लोग अपना सिर खुजलाने को मजबूर हो गए हैं। इसके बाद लोग इस पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Donald Trump: तो एलियंस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान? आखिर क्या है हमले की घटना का यूएफओ कनेक्शन

 
How to know if I am going to be sick in next 7 days?(NOC)
byu/faj-707 inantiwork
 

Mysterious Things: ये 4 काम हर इंसान अपनी जिंदगी में करना चाहता है, तीसरा काम तो आप भी करना चाहेंगे


रेडिट पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ को सूचित किया है कि "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं कार्यालय नहीं आऊंगा।" इस पर मैनेजर ने पूछा कि तो क्या सीक लीव लोग आज? इस पर कर्मचारी जवाब देता है, हां। इसके बाद बॉस ने उत्तर दिया, सीक लीव या आकस्मिक छुट्टी लेने के लिए आपको कम से कम 7 दिन पहले सूचित करना होगा। अब इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed