Donald Trump: दुनिया में अक्सर एलियन को लेकर हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। अब इस परग्रही जीव के बारे में एक और नई थ्योरी सामने आई है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान जानलेवा हमला किया था। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। अब इसे लेकर एलियन वाली कहानी सामने आई है। पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। अब इस रैली का एक वीडियो सामने आया है।
पेंसिल्वेनिया की रैली के वीडियो में यूएफओ (उड़नतश्तरी) जैसी वस्तुएं आसमान में उड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर नई थ्योरी में बताया जा रहा है कि एलियंस ने डोनाल्ड ट्रंप की जान बचाई है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रंप पर गोली चलने से कुछ समय पहले हवा में उड़ रहे अमेरिकी झंडे के आसपास एक डिस्क जैसी कोई वस्तु घूम रही थी। ट्रंप को बचाने के लिए जैसे ही सीक्रेट सर्विस के लोग मंच पर पहुंचे, वहां एक और वस्तु देखी गई। सोशल मीडिया पर लोग हवा में दिख रहे यूएफओ को 'Guardian Angels' कह रहे हैं।
2 of 5
वैज्ञानिक ने एलियंस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Istock
लोगों का कहना है कि यूएफओ ने ट्रंप को गोलियों से बचाया। इस हमले के कुछ दिन बाद ट्रंप ने भी कहा था कि उन्हें हमले से ईश्वर ने बचाया। सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने कहा है कि ट्रंप की रैली में हमेशा यूएफओ होते हैं जो उनकी रक्षा करते हैं। हवा में उड़ रही वस्तुएं ड्रोन हो सकती हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीक्रेट सर्विस एजेंसी उस दौरान किसी भी तरह के ड्रोन का इस्तेमाल नहीं कर रही थी।
3 of 5
तो एलियंस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान?
- फोटो : X
एक यूएफओ एक्सपर्ट अलेजांद्रो रोजास ने एक ब्रिटिश अखबार से बातचीत में कहा है कि जिस चीज को लोग यूएफओ मान रहे हैं, वो पक्षी, ड्रोन या फिर दोनों ही हो सकता है। उन्होंने बताया कि हवा में नजर आ रही वस्तुएं बहुत तेजी से घूम रही हैं और जूम करके नजदीक से देखने पर धूंधली दिख रही हैं।
Mysterious Things: ये 4 काम हर इंसान अपनी जिंदगी में करना चाहता है, तीसरा काम तो आप भी करना चाहेंगे
4 of 5
तो एलियंस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान?
- फोटो : PTI
इसकी वजह से उनके सही आकार का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। अक्सर ऐसे इवेंट्स को कवर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। अब यह भी कहा जा रहा है कि शूटर ने इलाके में ड्रोन को भी उड़ाया था।
Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर आई बड़ी खबर, नासा ने दी हैरान करने वाली जानकारी
5 of 5
तो एलियंस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान?
- फोटो : Istock
पेंसिल्वेनिया की रैली में 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रंप पर हमला किया था और रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था। ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया की रैली में जैसे ही बोलना शुरू ही किया कि तभी एक गोली उनके दाहिने कान को छूकर निकल गई। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सीक्रेट सर्विस के लोगों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया।