{"_id":"66a251edd147d863f408680c","slug":"man-asked-for-sick-leave-inform-7-days-in-advance-manager-s-leave-policy-has-internet-confused-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: बीमार पड़ने पर कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर का जवाब इंटरनेट पर हो गया वायरल, लोगों के उड़ गए होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: बीमार पड़ने पर कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर का जवाब इंटरनेट पर हो गया वायरल, लोगों के उड़ गए होश
Thu, 25 Jul 2024 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:58 PM IST
सार
काम करने वाला हर इंसान किसी न किसी वजह से कभी न कभी छुट्टी लेता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि बीमार होने की वजह से अचानक लोगों को सिक लीव लेनी पड़ जाती है।
विज्ञापन
बीमार पड़ने पर कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। इंटरनेट पर कब, क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। काम करने वाला हर इंसान किसी न किसी वजह से कभी न कभी छुट्टी लेता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि बीमार होने की वजह से अचानक लोगों को सिक लीव लेनी पड़ जाती है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, एक शख्स बीमार पड़ने पर अपने मैनेजर से छुट्टी की मांगता है। इसके बाद मैनेजर ने जो जवाब दिया है, अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दुनिया में कोई भी नहीं बता सकता है कि वह जीवन में कब बीमार पड़ने वाला है और न ही इसकी भविष्यवाणी करने का कोई तरीका है। एक कंपनी के कर्मचारी ने बीमार होने पर छुट्टी के लिए आवेदन किया, तो मैनेजर ने पूछा कि उसने सात दिन पहले एडवांस में अप्लाई क्यों नहीं किया?
विज्ञापन
अब कर्मचारी ने अपने बॉस के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म रेडिट पर साझा कर दिया है। मैनेजर की सीक लीव के लिए सात दिन पहले की एडवांस अप्लाई करने वाली पॉलिसी वायरल हो रही है। यह देखने के बाद लोग अपना सिर खुजलाने को मजबूर हो गए हैं। इसके बाद लोग इस पर मीम्स शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Donald Trump: तो एलियंस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान? आखिर क्या है हमले की घटना का यूएफओ कनेक्शन
How to know if I am going to be sick in next 7 days?(NOC)
byu/faj-707 inantiwork
Mysterious Things: ये 4 काम हर इंसान अपनी जिंदगी में करना चाहता है, तीसरा काम तो आप भी करना चाहेंगे
रेडिट पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ को सूचित किया है कि "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं कार्यालय नहीं आऊंगा।" इस पर मैनेजर ने पूछा कि तो क्या सीक लीव लोग आज? इस पर कर्मचारी जवाब देता है, हां। इसके बाद बॉस ने उत्तर दिया, सीक लीव या आकस्मिक छुट्टी लेने के लिए आपको कम से कम 7 दिन पहले सूचित करना होगा। अब इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।