फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Luckless thief enters 8 flats in mumbai but got him just one wristwatch and a pair of bangles

चोर की फूटी किस्मत: आठ घरों में घुसा, मिली सिर्फ एक घड़ी और दो चूड़ियां

Sun, 29 Dec 2019 06:47 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Luckless thief enters 8 flats in mumbai but got him just one wristwatch and a pair of bangles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'जब किस्मत मेहरबान तो गधा भी पहलवान' वाली कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन जब किस्मत खराब हो तो जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है, ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है। मुंबई में एक 28 वर्षीय चोर के साथकुछ ऐसा ही हुआ है। वह विखरोली इलाके में चोरी के इरादे से आठ फ्लैट्स में घुसा, लेकिन उसकी किस्मत इतनी खराब थी कि उसे वहां से सिर्फ एक हाथ घड़ी और दो चूड़ियां ही मिल पाईं। और तो और वह इस चोरी के आरोप में गिरफ्तार भी हो गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, चोर का नाम नीलेश सीताराम पवार है। कन्नमवर नगर इलाके में मौजूद आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें  कैद हो गई थीं, जिसकी मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह चोर ने महज एक घंटे के अंदर आठ फ्लैट्स का ताला तोड़ा, लेकिन उसे इन आठ घरों से सिर्फ एक घड़ी और दो चूड़ियां ही मिलीं। चोर को लगा था कि शायद वो चूड़ियां सोने की हैं, इसलिए वो उन्हें अपने साथ ले गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वो चूड़ियां नकली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आसपास रहने वाले लोगों ने जब फ्लैट के दरवाजे खुले देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके कुछ घंटों के बाद ही चोर को दक्षिणी मुंबई के मस्जिद बंडर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही चोर ने जो सामान चुराये थे, उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed