फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Looking out of the car in a safari proved costly leopard attacked a 13 year old child Video goes Viral

Viral Video: सफारी में गाड़ी से बाहर झांकना पड़ा भारी, तेंदुए ने 13 साल के बच्चे पर कर दिया हमला, वीडियो वायरल

Mon, 18 Aug 2025 05:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Aug 2025 05:07 PM IST
सार

Viral Video: इस घटना का 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि एक तेंदुआ सड़क किनारे आराम कर रहा था। जैसे ही कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की गाड़ी  वहां पहुंची और रुक गई।

विज्ञापन
Looking out of the car in a safari proved costly leopard attacked a 13 year old child Video goes Viral
तेंदुए ने किया हमला - फोटो : एक्स@IndianBackchod

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यह वीडियो बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क का बताया जा रहा है, जहां जंगल सफारी के दौरान अचानक एक तेंदुए ने पर्यटकों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी में सवार एक 12 से 13 साल का बच्चा घायल हो गया। हालांकि बच्चे को हल्की चोटें आईं और समय रहते उसका इलाज कर दिया गया, लेकिन इस पूरे वाकये ने सभी को हिलाकर रख दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि एक तेंदुआ सड़क किनारे आराम कर रहा था। जैसे ही कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की गाड़ी वहां पहुंची और रुक गई। तेंदुआ धीरे-धीरे गाड़ी की तरफ बढ़ने लगा। बस की खिड़की से एक बच्चा बाहर झांक रहा था और अचानक तेंदुए ने छलांग लगाकर उसके हाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 


बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला
हमले के बाद गाड़ी के भीतर अफरा-तफरी मच गई। पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे और सभी बेहद घबरा गए। उसी वक्त पीछे चल रही दूसरी सफारी बस में बैठे कुछ यात्रियों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को आगे बढ़ाया, लेकिन तेंदुआ थोड़ी देर तक गाड़ी का पीछा करता रहा। इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रीटमेंट के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
 

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @IndianBackchod नाम के एक पेज से शेयर किया गया। इसके बाद यह क्लिप खूब चर्चा में आ गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे पर्यटकों की लापरवाही हो सकती है। सफारी के दौरान खिड़की से बाहर झांकना या जानवरों को उकसाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट में तो यह भी सामने आया कि किसी पर्यटक ने तेंदुए को पोक करने की कोशिश की थी, जिससे वह गुस्से में आ गया और बस की खिड़की पर हमला कर बैठा। दूसरी ओर कई लोगों ने पार्क प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि सफारी के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। अगर खिड़कियां पूरी तरह से बंद रहती तो शायद इस तरह का हादसा टल जाता। कुछ यूजर्स ने यह भी सुझाव दिया कि घायल बच्चे को टिटनेस और रेबीज का टीका जरूर लगवाना चाहिए ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed