Viral Video: छोटे बच्चे ने चलाया गजब का दिमाग, साइकिल से बना डाली बाइक, लोग बोले- यह तो प्रो लेवल का निकला
Viral Bicycle Hack: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा यह छोटा बच्चा साइकिल को सुपर बाइक जैसी धांसू आवाज देने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस नायाब सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत अपनी कला और संस्कृति के अलावा अपने जुगाड़ के लिए जाना जाता है। कई बार क्रिएटिविटी में हम कई ऐसी चीजें बना लेते हैं, जो हमारे बहुत काम आती है। जुगाड़ का नाम सुनते ही सबसे पहले देसी दिमाग की कलाकारी याद आती है। हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौर में अब क्रिएटिविटी की दुनिया में कोई बॉर्डर नहीं होता। इसी बात को साबित कर दिया एक विदेशी बच्चे ने, जिसकी शानदार ट्रिक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि आखिर बच्चे ने यह काम कैसे कर लिया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा यह छोटा बच्चा साइकिल को सुपर बाइक जैसी धांसू आवाज देने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस नायाब सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा बड़े स्वैग में सड़क पर अपनी साइकिल दौड़ा रहा है, लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आता है जब उसकी साइकिल से "व्रूम-व्रूम" की गूंज उठती है।
View this post on Instagram
बच्चे ने साइकिल से बनाया बाइक
अगर आप बगैर वीडियो देखे इस वीडियो की आवाज सुनते हैं तो यब सुनने में यह किसी हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइक की आवाज जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे कोई महंगी टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि देसी स्टाइल का गजब का जुगाड़ छिपा है। इस छोटे बच्चे ने साइकिल के अगले पहिए में एक खाली कैन फंसा दिया है, जो एक डोर और पाइप के जरिए एक्सीलरेटर जैसा काम कर रहा है। जैसे ही बच्चा हैंडल पर लगी पाइप को घुमाता है, कैन हिलने लगता है और एकदम बाइक जैसी आवाज निकालता है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस छोटे बच्चे की क्रिएटिविटी के कायल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बचपन में हम भी ऐसे जुगाड़ करते थे, लेकिन यह बच्चा तो प्रो लेवल का निकला।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गूगल के किसी इंजीनियर की स्टार्टअप स्टोरी शायद ऐसी ही रही होगी।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "भाई क्या सही कमाल किया है इस बच्चे ने।"
अब तक मिल चुके हैं इतने लाइक्स
आपको बता दें कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे 24 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इसे री-शेयर भी कर रहे हैं और लगातार बच्चे की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।