फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little girl Durga avatar You will be mesmerized heart touching video goes viral

Viral Video: नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 21 Mar 2026 10:56 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sat, 21 Mar 2026 10:56 AM IST
सार

Viral Video:  वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है। बच्ची का रूप इतना आकर्षक और मनमोहक है कि पहली नजर में ही लोगों का दिल जीत लेता है। 

विज्ञापन
Little girl Durga avatar You will be mesmerized heart touching video goes viral
बच्ची का दुर्गा अवतार ने जीता लाखों लोगों का दिल - फोटो : @pyarimishii Instagram

विस्तार

Little Girl Durga Avatar Viral Video: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नामों का जप किया जाए, तो मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनका स्मरण मात्र ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का संचार करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है। बच्ची का रूप इतना आकर्षक और मनमोहक है कि पहली नजर में ही लोगों का दिल जीत लेता है। 

विज्ञापन

Viral Video: मेहनत और हुनर एक साथ, सिर पर कई ईंट रखकर डांस करती मजदूर महिला ने जीता लाखों लोगों का दिल

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि बच्ची को किसी ने अपनी गोद में उठाया हुआ है। बच्ची के चेहरे के भाव इतने प्यारे हैं कि कोई भी उसे देखकर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाता। उसकी मासूम आंखें और हल्की मुस्कान लोगों को ऐसा महसूस करवा रही हैं, मानो सच में मां दुर्गा ने एक नन्हे रूप में धरती पर आगमन किया हो। उसने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा और चुनरी पहन रखी है, जो पारंपरिक देवी स्वरूप को दर्शाता है। इसके साथ ही उसने नाजुक और सुंदर गहने पहने हुए हैं, जो उसके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उसके सिर पर सजा हुआ मुकुट उसकी मासूमियत के साथ मिलकर उसे और भी दिव्य बना देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


नन्ही दुर्गा अवतार लिए बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pyarimishii नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मां आ रही है। वीडियो को अब तक 1 करोड़ 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा, 27 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।


वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...
 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स बच्ची की सादगी और मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- नन्ही दुर्गा। दूसरे यूजर ने लिखा- यहीं है मेरा भारत, जो अपनी बेटी को माताजी का रूप मानता है। बच्ची के चेहरे के भाव इतने प्यारे हैं कि कोई भी उसे देखकर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहा है, तो वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं, तो कुछ इसे शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं। 

Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर भड़के लोग


Viral Video: दूर होकर भी पास होने का एहसास, CCTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed