फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   lions viral video in girnar gujarat junagadh havan sher ka video

Viral Video: माता के मंदिर में चल रहा था यज्ञ, तभी वहां आ पहुंचे तीन शेर, फिर जो हुआ वो देखकर हर कोई है हैरान

Wed, 08 Oct 2025 12:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

Viral Video: गुजरात में गिरनार पर्वत के जंगल के नजदीक पादरिया गांव के भोलेनाथ गौशाला के पास खोडियार माता का मंदिर स्थित है। यहां पर मंदिर में साधु-संत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कर रहे थे, तभी यहां अचानक तीन शेर पहुंच गए और यज्ञ कुंड के पास आकर बैठ गए। 

विज्ञापन
lions viral video in girnar gujarat junagadh havan sher ka video
माता के मंदिर में चल रहा था यज्ञ, तभी वहां आ पहुंचे तीन शेर - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इंटरनेट हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। दरअसल, यह वीडियो विजयादशमी पर खोडियार माता के मंदिर में घटी एक हैरानी वाली घटना का है है। गुजरात में गिरनार पर्वत के जंगल के नजदीक पादरिया गांव के भोलेनाथ गौशाला के पास खोडियार माता का मंदिर स्थित है। यहां पर मंदिर में साधु-संत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कर रहे थे, तभी यहां अचानक तीन शेर पहुंच गए और यज्ञ कुंड के पास आकर बैठ गए। 

विज्ञापन


यज्ञ में शामिल साधु-संतों और स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा किसी चमत्कार की तरह था। यज्ञ कुंड से कुछ दूरी पर शेर शांत होकर बैठ गए और पूरे यज्ञ के दौरान वहीं रहे। साधु-संतों ने बिना किसी डर के मंत्रोच्चार जारी रखा। उन्होंने शांति और भक्ति के साथ मंत्रों का उच्चारण किया, जबकि शेर शांत बैठे रहे, मानो वे सब सुन रहे हों। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरनार के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर डॉ. अक्षय जोशी ने बताया कि यह क्षेत्र घने जंगल के पास है। इसलिए यहां पर शेर का आना सामान्य हो सकता है। हालांकि, इस बात ने सभी को हैरत में डाल दिया है कि वन्य जीवन और मानव सभ्यता के बीच ऐसा शांत और अद्भुत समन्वय देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Viral Video: मां के बलिदान पर बना ये इमोशनल वीडियो देख फूट-फूटकर रोए लोग, कमेंट बॉक्स भरा आंसुओं से, जानें


स्थानीय लोग मानते हैं कि यह चौंकाने वाली घटना खोडियार माता की शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक है। यज्ञ कुंड के पास शेरों का आकर बैठना और मंत्रों को सुनना, मानो उन्होंने भी माता की आराधना में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक शेर वहीं बैठे रहे और जैसे ही यज्ञ समाप्त हुआ, वे जंगल की तरफ वापस चले गए।

Viral Video: बेंगलुरु में पंक्चर माफिया का कहर! सड़क पर बिखरी कीलें, गाड़ी पंक्चर कर जबरन वसूलते हैं बड़ी रकम

यज्ञ में मौजूद पुजारियों ने कहा कि यह अनुभव अद्भुत और डरावना था, लेकिन माता की कृपा की वजह से शेर शांत और नियंत्रित थे। उन्होंने शांति से यज्ञ पूरा किया और इस अद्भुत नजारे का सम्मान किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। विजयादशमी पर यह घटी घटना भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थी। इसने हर किसी को खोडियार माता के प्रति श्रद्धा और विश्वास से भर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed