फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   lion fell into deep well forest team rescued in una gujarat deputy cm harsh sanghvi shares video

Video: शिकार के लिए निकला शेर कुएं में गिरा, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान, गुजरात के डिप्टी सीएम ने कही ये बात

Mon, 13 Apr 2026 06:21 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 06:21 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है एक शेर कुएं में गिर गया है। यह वीडियो गुजरात के उना का है, जहां शिकार पर निकला शेर गलती से कुएं में गिर गया। 

विज्ञापन
lion fell into deep well forest team rescued in una gujarat deputy cm harsh sanghvi shares video
शिकार के लिए निकला शेर कुएं में गिरा, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: जंगल का राजा शेर एक ताकतवर और साहसी जानवर है। शेर की दहाड़ को दूर तक सुना जा सकता है। शेर का मजबूत शरीर, तेज पंजे और नुकीले दांत उसकी शिकार में मदद करते हैं। आमतौर शेर समूह में रहते हैं। शेर के शिकार के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया को मिलते हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेर का वीडियो सामने आया है। इस बार शिकार पर निकले जंगल के राजा की जान खुद खतरे में पड़ गई। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


दरअसल, गुजरात के ऊना में शिकार पर निकला शेर कुएं में गिर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि वन विभाग की टीम ने शेर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया और उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऊना तालुका के तटीय क्षेत्र नवाबंदर के वन क्षेत्र के पास शेर गलती से कुएं में गिर गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुएं में जान बचाने के लिए शेर को संघर्ष करते देखा जा सकता है। लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू करके शेर को कुएं से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: राजधानी में यात्री ने मंगाया खाना, दाल में बिलबिला रहे थे कीड़े, शिकायत मिलते ही IRCTC ने ठोका जुर्माना



गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने कही ये बात

इस पूरे मामले को लेकर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि राज्य के ऊना तालुका के नवाबंदर के वन क्षेत्र के पास शिकार की तलाश में निकला एक शेर गलती से खेत के एक खुले कुएं में गिर गया।

उन्होंने आगे कहा कि तेज समन्वय और अद्भुत साहस के साथ वन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे तक लगातार मेहनत की, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर कदम सावधानी और शांति से उठाया जाए। उनकी कोशिशें सफल रहीं और शेर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने बताया कि अब शेर को जसाधर एनिमल केयर सेंटर में निगरानी में रखा गया है। यह जंगल का राजा एक बार फिर सुरक्षित है। यह एक याद दिलाता है, वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व के लिए जागरूकता, जिम्मेदारी और समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed