{"_id":"6ad8ace60c200da2130559f5","slug":"kylie-jenner-victorias-secret-50-million-dollars-fantasy-bra-list-5-most-expensive-bra-in-history-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"472 करोड़ का फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर चर्चा में आई ये एक्ट्रेस, ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे ब्लाउज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
472 करोड़ का फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर चर्चा में आई ये एक्ट्रेस, ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे ब्लाउज
Wed, 21 Oct 2026 05:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर यानी 472 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर चर्चा में आ गई हैं। आज हम आपके दुनिया के पांच सबसे महंगे ब्लाउज के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
472 करोड़ का फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर चर्चा में आई ये एक्ट्रेस, ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे ब्लाउज
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने दुनिया की सबसे महंगी ब्लाउज पहनकर छा गई हैं। कोईली ने 18 अक्तूबर, 2026 को लॉस एंजिलिस में आयोजित एक फैशन शो में फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर रैंप वॉक किया, जिसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर यानी 472 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 29 साल की काइली की इस ड्रेस ने फैशन जगत और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। यह फैंटेसी ब्रेसियर 18 कैरेट सोने और 4,410 हीरों से बना है। आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी फैंटेसी ब्रेसियर के बारे में बताते हैं?
विज्ञापन
काइली जेनर ने पहना 50 मिलियन डॉलर का फैंटेसी ब्रेसियर
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने एक लग्जीर ब्रांड के सालाना फैशन शो में दुनिया के सबसे महंगे फैंटेसी ब्रेसियर को पहना। इसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर यानी 472 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कोइली की इस ड्रेस मे दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी हैं। इस फैंटेसी ब्रेसियर 18 कैरेट सोने और 4,410 हीरों से बनाया गया है।
विज्ञापन
गिसेल बुंडचेन ने पहना 15 मिलियन डॉलर का ब्लाउज
अभी तक ब्राजील की सुपरमॉडल गिसेल बुंडचेन की रेड हॉट फैंटेसी ब्रेसियर सबसे महंगा ब्लाउज बना हुआ था। साल 2000 में गिसेन ने इस ब्लाउज को पहना था, जिसमें 1,300 हीरे और थाई मणी जड़ी थी। यह सबसे महंगी लॉन्जरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
ना घोड़ी, ना महंगी गाड़ी... दूल्हे ने शादी में बुला लीं अपनी भैंसें, अनोखा नजारा देख इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा
हाइडी क्लम की फैंटेसी ब्रेसियर की कीमत 12.5 मिलियन डॉलर
जर्मन मॉडल हाइडी क्लम ने 2001 में 12.5 मिलियन डॉलर की फैंटेसी ब्रेसियर पहनी थी। उस दौरान वह विक्टोरियाज सीक्रेट रनवे पर इसे पहनने वाली पहली मॉडल बन गई थीं। उनके इस ब्लाउज में 1,200 से ज्यादा गुलाबी नीलम, 2,300 सफेद हीरे और बीच में 90 कैरेट का एक बड़ा हीरा जड़ा गया था। इसके साथ एक मैचिंग डायमंड बेल्ट भी थी।रील बनाने की कैसी सनक? समुद्र की तेज लहरों में बच्ची को भूल गए मां-बाप, वायरल हुआ डरावना वीडियो
गिसेले बुंडचेन ने पहना 12.5 मिलियन डॉलर का ब्लाउजगिसेले बुंडचेन ने 6 दिसंबर 2005 को न्यूयॉर्क में आयोजित विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में यह ब्लाउज पहना था। इसकी कीमत 12.5 मिलियन डॉलर थी। इसमें 2,900 हीरे लग थे, जिनका कुल वजन 108.37 कैरेट था। 38.25 कैरेट का 22 माणिक जड़ा था।